1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बालिका वधु की प्रत्यूषा बनर्जी ने गुपचुप रचाई शादी'

बालिका वधु की प्रत्यूषा बनर्जी ने गुपचुप रचाई शादी'

 Published : Aug 10, 2015 07:47 pm IST,  Updated : Aug 10, 2015 07:53 pm IST

नई दिल्लीः बालिका वधु की 'आनंदी' प्रत्यूषा बनर्जी आज 24 बरस की हो गई हैं लेकिन उनके जन्मदिन का जश्न एक दिन पहले कल से ही शुरू हो गया था। मुंबई के वर्सोवा के एक

'बालिका वधु' की आनंदी...- India TV Hindi
'बालिका वधु' की आनंदी ने रियल लाइफ में रचाई शादी?

नई दिल्लीः बालिका वधु की 'आनंदी' प्रत्यूषा बनर्जी आज 24 बरस की हो गई हैं लेकिन उनके जन्मदिन का जश्न एक दिन पहले कल से ही शुरू हो गया था।

मुंबई के वर्सोवा के एक होटल में प्रत्यूषा ने एक शानदार पार्टी दी जिसमें टीवी जगत की कई हस्तियां मौजूद थी। लेकिन एक चीज जिसने सबको अपनी तरफ आकर्षित किया वो था प्रत्यूषा की मांग में सिंदूर।

जी हां, नीले लिबाज में खूबसूरत सी दिख रही प्रत्यूषा की मांग में सिंदूर ने सबको हैरान कर दिया था।

कुछ दिनों से ये अभिनेत्री अपनी शादी को लेकर चर्चा में रही थी। मीडिया खबरों की माने तो प्रत्यूषा अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थी, हालांकि इसका जिक्र उन्होंने कभी नहीं किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन