टेस्ट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, जसप्रीत बुमराह के नाम है रिकॉर्ड
टेस्ट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, जसप्रीत बुमराह के नाम है रिकॉर्ड
टेस्ट का दौर एक बार फिर शुरू होने वाला है। जहां एक ओर भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीमें भी आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी। इस बीच आपको बताते हैं कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Aug 04, 2026 05:21 pm IST, Updated : Aug 04, 2026 05:21 pm IST
1/7Image Source : afp
टेस्ट का दौर एक बार फिर शुरू होने वाला है। जहां एक ओर भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीमें भी आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी। इस बीच आपको बताते हैं कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। यहां भारत के बुमराह पहले नंबर पर हैं।
2/7Image Source : getty
जसप्रीत बुमराह ने साल 2022 में इंग्लैंड दौरे पर कीर्तिमान बनाया था। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन ठोक दिए थे। ये मैच बर्मिघम में खेला गया था। बुमराह का ये विश्व कीर्तिमान आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया है।
3/7Image Source : getty
इससे पहले वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज ब्रायन लारा ने साल 2003 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंनें तब पीटरसन के एक ओवर में जबरदस्त तरीके से 28 रन बना दिए थे। कई साल तक उनके नाम ये रिकॉर्ड रहा।
4/7Image Source : afp
ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बैली ने साल 2013 में इंग्लैंड के धाकड़ गेंदबाजों में से एक जेम्स एंडरसन के एक ओवर में 28 रन बनाए थे। वे तब लारा के बराबर तो पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें पीछे नहीं कर पाए। लेकिन ये भी एक बड़ी उपलब्धि थी, जिसे उन्होंने हासिल किया था।
5/7Image Source : afp
साउथ अफ्रीका के केशव महाराज ने साल 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के एक ओवर में 28 रन बनाए थे। उस वक्त गेंदबाजी की कमान जो रूट संभाल रहे थे। यानी कुल मिलाकर तीन बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने एक ओवर में 28 रन बनाने का कमाल किया है।
6/7Image Source : afp
पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने साल 2005 में भारत के खिलाफ एक ओवर में 27 रन बनाए थे। तब भारत की ओर से हरभजन सिंह गेंदबाजी कर रहे थे। ये मैच पाकिस्तान के लाहौर में खेला गया था।
7/7Image Source : ap
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने भी टेस्ट के एक ओवर में 27 रन बनाए थे। उन्होंने पाकिस्तान के जाहिद महमूद के खिलाफ साल 2022 में रावलपिंडी में ये कमाल किया था।