A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2015 Special: इन 10 कलाकारों ने अपने अभिनय से जीता लोगों का दिल

2015 Special: इन 10 कलाकारों ने अपने अभिनय से जीता लोगों का दिल

आज हम आपके सामने बात कर रहे हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे अभिनेताओं की जिन्होंने इस साल अपने अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीत लिया हैं।

salman irrfan- India TV Hindi
salman irrfan

नई दिल्ली:- हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करे तो यहां कलाकारों के लिए इतना आसान नहीं होता दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करना और अपनी फैन फॉलोइंग बढवाना। इन सितारों का कड़ी मेहनत और लग्न के बाद दर्शकों का प्यार मिल पाता है। इसके लिए सिर्फ बड़े बैनर की अच्छी फिल्में करना ही जरूरी नहीं है इसके अलावा इन्हें अच्छा प्रदर्शन भी करना पड़ता है। अगर फिल्म के कलाकारों का अभिनय अच्छा है तो फिल्म की कहानी खराब होने के बावजूद भी दर्शक इन सितारों की प्रशंसा करने से नहीं थकते।

इसे भी पढ़े:- 2015 Special: ये हैं इस साल के 10 जबरदस्त डायलॉग

आज हम आपके सामने ऐसे ही कुछ बॉलीवुड अभिनेताओं की बात कर रहे हैं जो इस साल अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके हैं। अगर एक्शन, रोमांस या कॉमेडी की बात करे तो अभिनेताओ ने इस साल अपनी एक्टिंग से बॉक्स आफिस पर कमाल ही कर दिया हैं। फिल्म 'पिकू' में भास्कर बैनर्जी के रूप मे अमिताभ बच्चन ने अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीता तो दूसरी ओर फिल्म 'बदलापुर' में वरुण धवन ने अपने अच्छे प्रर्दशन और पात्र से फिल्म पर एक अच्छी छाप छोड़ी।

आइए नजर डालते है बॉलीवुड के ऐसे ही सितारों पर जिनके अभिनय ने इस साल दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

amitabh bachchan

1. अमिताभ बच्चन:-  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस साल सुजीत सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीकू' में नजर आए। इस फिल्म में वह भास्कर बैनर्जी की भूमिका में एक बंगाली पिता का रोल निभाते नज़र आए। फिल्म में दीपिका पादपकोण ने उनकी बेटी का किरदार निभाया था। इस पिता और बेटी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म ने बॉक्स आफिस पर अच्छी खासी कमाई की।

Latest Bollywood News