नई दिल्ली:- बॉलीवुड फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत उसके डायलॉग होते हैं। कभी कभार कुछ डॉयलाग ही फिल्म अभिनेता को एक खास पहचान दिला देते हैं। हर साल बॉलीवुड में दर्जनों फिल्में रिलीज की जाती है जिनमें से कुछ ही फिल्में ऐसी होती हैं जिनका असर साल भर लोगों में देखने को मिलता है। इन कुछ फिल्मों के गाने तो लोग काफी समय तक गुनगुनाते ही रहते हैं।
इसे भी पढ़े:- 2015 Special: ये रहीं इस साल की सबसे बेहतरीन Selfies
लेकिन कुछ फिल्मों के डायलॉग्स जैसे “मोगेम्बो खुश हुआ”, “कितने आदमी थे”, “बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती है सेनोरिटा” और “ये ढ़ाई किलो का हाथ किसी पर पड़ता है तो आदमी उठता नहीं उठ जाता है।” ये इतने बेहतरीन थे कि आज तक लोगों की बातचीत में सुनने को मिल ही जाते हैं। इस साल भी बॉलीवुड में कई फिल्में रिलीज की गई है जिनमें ऐसे ही कुछ जबरदस्त डायलॉगबाजी देखने को मिली जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया और अब साल खत्म होने को है, लेकिन इनका जादू कम होता नहीं दिख रहा।
आज हम अपके सामने इस साल बॉलीवुड में रिलीज हुई ऐसी ही कुछ फिल्मों की बात करने जा रहे हैं जिनके शानदार डायलॉग्स ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

1. दिलवाले:- शाहरुख की आगामी फिल्म 'दिलवाले' ने रिलीज से पहले ही लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी। फिल्म के गानों के साथ-साथ फिल्म मे बोला गया शाहरुख का यह डायलॉग भी लोगों में बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म को भी लोगों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म दिलवाले में शाहरुख के साथ काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन भी मुख्य किरदारों में नजर आए। इस फिल्म में शाहरुख और काजोल की एवरग्रीन जोड़ी 5 साल बाद एक बार फिर से नजर आई।