1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2015 Special: ये रहीं इस साल की सबसे बेहतरीन Selfies

2015 Special: ये रहीं इस साल की सबसे बेहतरीन Selfies

 Published : Dec 16, 2015 05:20 pm IST,  Updated : Dec 17, 2015 01:28 pm IST

आज कल बॉलीवुड सितारों के सर पर सेल्फी क्लिक करने का बुखार चढ़ा हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में सेल्फि का क्रेज बढ़ता हुआ देखा गया है।

shahid karan- India TV Hindi
shahid karan

नई दिल्ली:- आज कल बॉलीवुड सितारों के सर पर सेल्फी क्लिक करने का बुखार चढ़ा हुआ है। पिछले दो वर्षों में सेल्फि का क्रेज बढ़ता हुआ देखा गया है। और जब कोई बॉलीवुड सितारा ऐसे किसी तरह के फैशन को अपनाए तो उसे ट्रैंड बनने में ज्यादा समय नहीं लगता। देखते ही देखते ये वायरल हुआ और सिनेमा से लेकर आम लोगों में ये लोकप्रिय हो गया ।

वैसे बॉलीवुड सितारों की बात करें तो इनकी ली हुई सेल्फि कुछ ज्यादा ही वायरल हुई है। वजह चाहे तो भी रही हो, लेकिन प्रशंसकों ने इन्हें खूब पसंद किया है। सेल्फि में कैद हुए हर पल को इन सितारों ने अपने फैंस के साथ शेयर किया हैं। इससे वह अपने फैंस के साथ जुड़े भी रहते हैं और लाइमलाइट में भी बने रहते हैं।

इसे भी पढ़े:- 2015 Special: ये हैं साल के सबसे बेहतरीन डब्समैश

आज हम आपके लिए बॉलीवुड सितारों की ऐसी कुछ सेल्फी लेकर आए है जो इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद की है-

shahid katrina saif
shahid katrina saif

1. सैफ, कैटरीना और शाहिद:- कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'फैंटम' के प्रमोशन के लिए सैफ अली खान और कैटरीना कैफ कलर्स के शो 'झलक दिखला जा' में पहुंचे थे जहां शाहिद कपूर इस बार जज के तौर पर नजर आए थे। उसी दौरान शाहिद ने ये सेल्फी क्लिक की थी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

rani Preity
rani Preity

2. रानी मुख्रर्जी और प्रीति जिंटा:- रानी और प्रीति कई फिल्मों में साथ कर चुकी हैं और दोनों अच्छी दोस्त भी हैं। ये दोनों बच्चन परिवार के घर जब दिवाली की पार्टी के लिए पहुंचे थे तभी इन्होंने इस सेल्फी को क्लिक करके ट्विटर पर शेयर किया था। प्रीति ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, "मैंने रानी को इतना खूबसूरत पहले कभी नहीं देखा, न ही उनके चेहरे पर ऐसा ग्लो कभी दिखा था जितना दिवाली की रात था।" दरअसल ये ग्लो रानी की प्रेगनेंसी की वजह से था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन