नई दिल्ली: लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ की अभिनेत्री सौम्या टंडन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सौम्या अपने बॉयफ्रैंड सौरभ देवेंद्र के साथ जल्द ही शादी करने वाली है। खबरों की माने तो सौम्या अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले ही सौरभ को जानती थीं और तब से लेकर अब तक इन दोनों के रिलेशनशिप को करीब 10 वर्ष हो गए हैं।
सौरभ ने ही सौम्या को एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया था। सौरभ असल में सौम्या के बेस्ट फ्रैंड के फ्रैंड थे और ये दोनों कॉलेज के दिनों में एक-दूसरे के करीब आए।
ये भी पढ़ें- 'भाभी जी घर पर हैं!' में अश्लीलता नहीं : आसिफ शेख
एक इंटरव्यू में सौम्या अपने रिश्ते के बारे में बताती हैं, “सौरभ ने मुझे मेरे पिता के गुजर जाने के बाद काफी सहारा दिया है। वो मेरे मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक हैं। शादी तो महज एक औपचारिकता है। मैं बहुत खुश हूं कि वो मेरी जिंदगी में हैं। इससे पहले वो देश से बाहर रह रहे थे जिसकी वजह से हम लौंग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब वो वापस आ गए हैं और मुंबई में ही काम कर रहे हैं। फिलहाल हम दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हैं, लेकिन जैसे ही हमें इससे फुरसत मिलेगी हम शादी कर लेंगे।”
‘भाभीजी घर पर है’ के अलावा सौम्या टीवी शो ‘डांस इंडिया डांस’ को अभिनेता जय भानुशाली के साथ होस्ट कर चुकी हैं। निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ में सौम्या अभिनेत्री करीना कपूर खान की बहन के रूप में भी नजर आ चुकी हैं।
सौम्या और सौरभ को हम भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
Latest Bollywood News