1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भाभी जी घर पर हैं!' में अश्लीलता नहीं : आसिफ शेख

'भाभी जी घर पर हैं!' में अश्लीलता नहीं : आसिफ शेख

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2015 12:13 pm IST,  Updated : May 13, 2015 12:13 pm IST

मुंबई: हास्य धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं!' में विभूति नारायण की भूमिका निभा रहे अभिनेता आसिफ शेेख का कहना है कि इसमें कोई अभद्र या अश्लील हंसी-मजाक नहीं दिखाया जाता। धारावाहिक दो रसिक पड़ोसियों

भाभी जी घर पर हैं में...- India TV Hindi
भाभी जी घर पर हैं में अश्लीलता नहीं

मुंबई: हास्य धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं!' में विभूति नारायण की भूमिका निभा रहे अभिनेता आसिफ शेेख का कहना है कि इसमें कोई अभद्र या अश्लील हंसी-मजाक नहीं दिखाया जाता। धारावाहिक दो रसिक पड़ोसियों की जिंदगी पर केंद्रित है, जिन्हें अपनी धर्मपत्नियों से प्यार तो बहुत है, लेकिन एक-दूसरे की पत्नी पर भी लट्टू हैं। आसिफ का कहना है कि उन्हें इसे अपनी बेटी के साथ देखने में कोई आपत्ति या दिक्कत नहीं है।

वह कहते हैं कि उन्होंने इससे पूर्व अपने करियर में इस तरह का हास्य धारावाहिक नहीं किया। वह इससे पूर्व 'हम लोग', 'हम आपके हैं इन लॉज' और 'यस बॉस' जैसे हास्य धारावाहिकों में अभिनय कर चुके हैं।

आसिफ ने एक बयान में कहा, "हम इस बात का ख्याल रखते हैं कि 'भाभी जी..' में चीजें मजाक के लहजे में दिखाई जाएं और स्थिति या संवाद अभद्र या अश्लील बनाए बिना धारावाहिक की गुणवत्ता एवं शिष्टता कायम रखी जाए। लोगों को धारावाहिक खूब पसंद आ रहा है। यह हंसी-मजाक वाला पारिवारिक धारावाहिक है और इसमें कुछ भी अश्लील नहीं है।"

एंड टीवी पर प्रसारित हो रहा 'भाभी जी घर पर हैं!' में रोहिताश गौड़, शिल्पा शिंदे और सौम्या टंडन भी मुख्य भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन