1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Fifa World Cup 2026: भारत में कब-कहां देखें मुकाबलों का सीधा प्रसारण, जानें Live Streaming से जुड़ी सभी जानकारी

Fifa World Cup 2026: भारत में कब-कहां देखें मुकाबलों का सीधा प्रसारण, जानें Live Streaming से जुड़ी सभी जानकारी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 11, 2026 09:45 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 09:45 pm IST

Fifa वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत भारतीय समयानुसार 12 जून की रात से होगा, जिसमें इस बार टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और फाइनल सहित 104 मुकाबले खेले जाएंगे।

Argentina Football Team- India TV Hindi
अर्जेंटीना फुटबॉल टीम। Image Source : AFP

फुटबॉल के जिस एक इवेंट का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं वह फीफा वर्ल्ड कप है जो इस बार अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत भारतीय समयानुसार 12 जून की रात 12:30 से होगी, जिसमें पहला मुकाबला मेजबान मेक्सिको और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच में मेक्सिको के एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार मेगा टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको 4-4 के 12 ग्रुपों में बांटा गया है। फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का पहला ही मुकाबला काफी खास रहने वाला है क्योंकि मेक्सिको और साउथ अफ्रीका साल 2010 के बाद पहली बार विश्व कप में एक-दूसरे का आमना-सामना करेंगी।

पहली बार राउंड ऑफ 32 जोड़ा गया

फीफा वर्ल्ड कप इस बार नए फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिसमें 48 टीमों को जहां चार-चार टीमों वाले 12 ग्रुप में बांटा गया है। वहीं इसमें सभी टीमें अपने ग्रुप में कुल तीन-तीन मुकाबले खेलेंगी, जिसमें नॉकआउट स्टेज में कुल 32 टीमें पहुंचेंगी। इसमें हर ग्रुप से टॉप-2 पर खत्म करने वाली टीमें यानी कुल 24 टीमें सीधे पहुंचेंगी तो वहीं बाकी की 8 टीमों का फैसला तीसरे स्थान पर रहने वाली हर ग्रुप की सर्वश्रेष्ठ टीमों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें अंक, गोल अंतर और किए गए गोल को भी शामिल किया जाएगा। फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार राउंड ऑफ 32 को शामिल किया गया है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेक्सिको और कनाडा जहां 13-13 मैचों की मेजबानी करेगा तो वहीं अमेरिका में फाइनल जो 20 जुलाई को खेला जाएगा उसे मिलाकर कुल 78 मैचों की मेजबानी मिली है।

भारत में कब-कहां देख सकेंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का भारत में सीधे प्रसारण को लेकर बात की जाए तो इसके मैच टीवी पर Unite8 Sports 1 और Unite8 Sports 2 चैनल पर किया जाएगा। वहीं मुकाबलों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट दोनों पर किया जाएगा, जहां पर फैंस लॉगिन कर मैचों को देख सकते हैं। वहीं इसके अलावा पहले मुकाबले का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी किया जाएगा। भारत में अधिकतर मुकाबलों की शुरुआत या तो देर रात होगी या फिर सुबह के समय होगी।

ये भी पढ़ें

FIFA वर्ल्ड कप 2026: भारत में कितने बजे से दिखेंगे मुकाबले? ग्रुप से लेकर टाइमिंग तक यहां देखें हर जानकारी

Fifa World Cup 2026: प्राइज मनी में की गई 50 फीसदी की बढ़ोतरी, खिताब जीतने वाली टीम को मिलेंगे 476 करोड़ रुपये

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल