1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIFA वर्ल्ड कप 2026: भारत में कितने बजे से दिखेंगे मुकाबले? ग्रुप से लेकर टाइमिंग तक यहां देखें हर जानकारी

FIFA वर्ल्ड कप 2026: भारत में कितने बजे से दिखेंगे मुकाबले? ग्रुप से लेकर टाइमिंग तक यहां देखें हर जानकारी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 09, 2026 04:46 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 07:22 pm IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है। टूर्नामेंट में इस बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर कर रहे हैं, जो 11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा।

lionel messi Fifa World Cup 2026- India TV Hindi
लियोनेल मेसी Image Source : AP

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के जरिए इंटरनेशनल फुटबॉल में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। इतिहास में पहली बार इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी। इस फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के पास है। यह टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट के दौरान 16 अलग-अलग शहरों में रिकॉर्ड 104 मैच खेले जाएंगे। फॉर्मेट बड़ा होने की वजह से फैंस को ज्यादा टीमें, ज्यादा मुकाबले और एक लंबा नॉकआउट स्टेज देखने को मिलेगा और इसी वजह से इस वर्ल्ड कप को इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप बताया जा रहा है।

ग्रुप स्टेज में 3-3 मैच खेलेगी सभी टीमें

इस बार टूर्नामेंट में कुल 48 टीमों को 4-4 के 12 ग्रुप्स में बांटा गया है। हर टीम ग्रुप स्टेज में तीन-तीन मैच खेलेगी, जिसके बाद हर ग्रुप से टॉप पर रहने वाली दो टीमें सीधे नॉकआउट राउंड में पहुंच जाएंगी। इनके अलावा, तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सबसे बेसी टीमों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जिससे नॉकआउट स्टेज में कुल 32 टीमें जगह बनाने में कामयाब हो पाएंगी। राउंड ऑफ 32 (Round of 32) की इस नई शुरुआत की वजह से फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को अब सात के बजाय आठ मैच खेलने होंगे।

Fifa World Cup Schedule
Image Source : INDIA TVफीफा वर्ल्ड कप शेड्यूल

भारत में कितने बजे शुरू होने फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले?

इस टूर्नामेंट का आगाज 11 जून (भारतीय समयानुसार 12 जून) को होगा, जहां मेजबान मैक्सिको का मुकाबला मैक्सिको सिटी के ऐतिहासिक 'एस्टाडियो एज्टेका' स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से होगा। वहीं, इस वर्ल्ड कप का महामुकाबला यानी फाइनल मैच 19 जुलाई को न्यूयॉर्क न्यू जर्सी के 'मेटलाइफ स्टेडियम' में खेला जाएगा, जहां दुनिया को इस सबसे बड़े फुटबॉल वर्ल्ड कप का नया चैंपियन मिलेगा।

भारतीय फुटबॉल फैंस को इस वर्ल्ड कप का मैच देखने के लिए देर रात तक जागना होगा। भारत और मेजबान देशों के टाइम जोन में काफी अंतर है। इस वजह से ज्यादातर मैच देर रात और सुबह के वक्त खेले जाएंगे। फुटबॉल वर्ल्ड कप के अधिकांश मुकाबले भारतीय समयानुसार इन चार टाइम स्लॉट्स में शुरू होंगे। भारत में अधिकतर मैच की शुरुआत रात 12:30 बजे, रात 3:30 बजे और सुबह 6:30 बजे होगी। वहीं कुछ चुनिंदा मैच सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होंगे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला, जो मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच होना है, वह 12 जून को भारतीय समयानुसार रात करीब 12:30 बजे शुरू होगा। भारत की फुटबॉल टीम इस फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है और इसी वजह से उनकी टीम इस वर्ल्ड कप में खेलती हुई नहीं दिखेगी।

Fifa World Cup 2026
Image Source : INDIA TVफीफा वर्ल्ड कप

यह भी पढ़ें

French Open 2026: मीरा एंड्रीवा ने जीता महिला खिताब, टूर्नामेंट के इतिहास बनी दूसरी सबसे युवा खिलाड़ी

French Open: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता करियर का पहला ग्रैंड स्लैम, फ्रेंच ओपन के फाइनल में फ्लावियो कोबोली को हराया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल