1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Fifa World Cup 2026: प्राइज मनी में की गई 50 फीसदी की बढ़ोतरी, खिताब जीतने वाली टीम को मिलेंगे 476 करोड़ रुपये

Fifa World Cup 2026: प्राइज मनी में की गई 50 फीसदी की बढ़ोतरी, खिताब जीतने वाली टीम को मिलेंगे 476 करोड़ रुपये

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 11, 2026 08:14 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 08:14 pm IST

Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर प्राइज पूल का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें पिछली बार मुकाबले इसमें 50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसमें विजेता टीम लगभग 476 करोड़ रुपये से अधिक जीतेगी।

Fifa World Cup Trophy 2026- India TV Hindi
फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2026 Image Source : AFP

खेल जगत के सबसे बड़े इवेंट में से एक फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत इस बार 11 जून जो भारतीय समयानुसार देर रात 12 जून से हो रही है, जिसमें 48 टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से मिलकर कर रहे हैं। फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 सभी 48 टीमों को चार-चार के कुल 12 ग्रुपों में बांटा गया है जिसमें 39 दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट के मुकाबले कुल 16 मैदानों पर खेले जाएंगे जिसमें फाइनल सहित 104 मैच होंगे। वहीं फीफा की तरफ से वर्ल्ड कप का आगाज होने से पहले प्राइज पूल का भी ऐलान कर दिया गया है जिसमें पिछली बार के मुकाबले लगभग 50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

फीफा ने कुल 6241 करोड़ रुपये के प्राइज पूल का किया ऐलान

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 को लेकर फीफा की तरफ से जो प्राइज पूल का ऐलान किया गया है उसमें जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है जिसमें ये कुल 655 मिलियन यूएस डॉलर है जिसे भारतीय रुपये में मौजूदा समय में देखा जाए तो 6241 करोड़ रुपये आती है और यह 50 फीसदी अधिक है। इसमें वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जो भी टीम जीतेगी उसे 50 मिलियन यूएस डॉलर यानी कुल 476 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं रनरअप टीम को भी 33 मिलियन यूएस डॉलर यानी कुल 314 करोड़ रुपये की प्राइज मनी जी जाएगी। वहीं इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों को फीफा की तरफ से खेलने के प्राइज मनी दी जाएगी जिसमें 48वें नंबर पर रहने वाली टीम भी 86 करोड़ रुपये घर वापस लेकर जाएगी।

क्वालीफाई करने वाली सभी टीमों को क्वालिफिकेशन के मिलेंगे 10 मिलियन डॉलर

इस वर्ल्ड कप में टीमों ने किस नंबर पर खत्म किया उसके अनुसार प्राइज मनी दी जाने के अलावा हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को फीफा की तरफ से क्वालिफिकेशन के 10 मिलियन यूएस डॉलर भी मिलेंगे। ऐसे में इन रुपयों को मिलाकर कुल पूल को देखा जाए तो लगभग 8299 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विजेता और उपविजेता के अलावा तीसरे नंबर पर खत्म करने वाली टीम को 276 करोड़ रुपये तो वहीं चौथे नंबर पर रहने वाली टीम को फीफा की तरफ से 257 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 5वें से 8वें नंबर पर रहने वाली प्रत्येक टीम को 181 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं 9वें से 16वें स्थान पर खत्म करने वाली टीमों के खाते में 143 करोड़ रुपये जाएंगे, जबकि 17वें से 32वें नंबर पर रहने वाली टीम को 105 रुपये मिलेंगे। वहीं इसके बाद 33वें नंबर से लेकर अंतिम पायदान पर यानी 48वें नंबर पर रहने वाली प्रत्येक टीम को फीफा की तरफ से 86 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

FIFA वर्ल्ड कप 2026: भारत में कितने बजे से दिखेंगे मुकाबले? ग्रुप से लेकर टाइमिंग तक यहां देखें हर जानकारी

FIFA वर्ल्ड कप 2026: भारत में कितने बजे से दिखेंगे मुकाबले? ग्रुप से लेकर टाइमिंग तक यहां देखें हर जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल