नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी लोकसभा सांसदों की लिस्ट सामने आई है। लिस्ट में 19 सांसदों के नाम हैं। सूत्रों के अनुसार टीएमसी से अलग हुए 19 सांसदों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने 18 मई को लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को अपने नाम भेजे थे। बागियों को अलग गुट बनाने के लिए 19 सांसदों के समर्थन की जरूरत थी। जो एक अलग गुट बनाने के लिए ज़रूरी पार्टी की संसदीय ताकत का दो-तिहाई हिस्सा है।
यूसुफ पठान, सायोनी घोष और माला रॉय उन सांसदों में शामिल हैं जिन्होंने बागी सूची पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे पार्टी पूरी तरह से दो हिस्सों में बंटने की कगार पर आ गई है। तृणमूल कांग्रेस अपने 28 साल के इतिहास में सबसे बड़े राजनीतिक झटकों का सामना कर रही है। ममता बनर्जी को ज़बरदस्त आंतरिक बगावत का सामना करना पड़ रहा है।
टीएमसी के बागी लोकसभा सांसदों की लिस्ट
- काकोली घोष दस्तीदार
- शताब्दी रॉय
- बापी हलदर
- डॉ शर्मिला सरकार
- प्रसून बंद्योपाध्याय
- जगदीश बर्मा बसुनिया
- असित कुमार मल
- अरूप चक्रवर्ती
- रचना बनर्जी
- सायोनी घोष
- खलीलुर्रहमान
- अबू ताहिर खान
- यूसुफ़ पठान
- मिताली बैग
- माला रॉय
- कालीपद सोरेन
- दीपक अधिकारी
- जून मालिया
- पार्थ भौमिक
स्पीकर से अलग गुट को मान्यता देने की मांग
सूत्रों के मुताबिक, यह पत्र 18 मई को स्पीकर को लिखा गया था। पत्र में यह भी लिखा है कि संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत उनकी संख्या दो तिहाई है। ऐसे में उन्हें अलग गुट मानते हुए विपक्षी जगह से अलग बैठने की व्यवस्था की जाए।
बंगाल में टूटी टीएमसी
बता दें कि बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टूट गई है। ममता के 80 विधायकों में से 58 विधायकों ने विधानसभा में अलग गुट बना लिया है। स्पीकर ने बागी गुट के ऋतुव्रत बनर्जी को नेता विपक्ष के रुप में मान्यता दे दी है। अब लोकसभा के 28 सांसदों में से 19 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर अलग गुट के तौर पर मान्यता देने की मांग की है। वहीं राज्यसभा के तीन सांसदों ने भी इस्तीफा दे दिया है। इससे ममता बनर्जी को करारा झटका लगा है।
ये भी पढ़ेंः Coffee Par Kurukshetra: लोकसभा में "मिशन 360" की ओर बढ़ रही BJP? देखें पूरी चर्चा
Rajya Sabha Election: 24 सीटों पर निर्विरोध जीते उम्मीदवार, बढ़ा NDA का कुनबा, जानें नंबरगेम