फटी एड़ियों से पाना चाहती हैं छुटकारा, अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे
फटी एड़ियों से पाना चाहती हैं छुटकारा, अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे
फटी एड़ियां न सिर्फ पैरों की खूबसूरती को कम करती हैं, बल्कि कई बार इनमें दर्द और खून निकलने की समस्या भी होती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग क्रैक क्रीम का सहारा लेते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप फटी एड़ियों से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। ृ
Published : Jun 11, 2026 08:12 pm IST, Updated : Jun 11, 2026 08:12 pm IST
1/5Image Source : magnific
तेल स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करता है और दरारों को भरने में मदद करते हैं। रात को सोने से पहले अपने पैरों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धोकर सुखा लें। इसके बाद एड़ियों पर नारियल या सरसों का तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर कॉटन मोज़े पहनकर सो जाएं।
2/5Image Source : magnific
केला एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है जो सूखी त्वचा को पोषण देता है। इसके लिए एक पके हुए केले को अच्छी तरह मैश कर लें। इस पेस्ट को अपनी फटी एड़ियों पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद पैरों को गुनगुने पानी से धो लें।
3/5Image Source : magnific
ग्लिसरीन त्वचा को नरम बनाती है और गुलाब जल अपनी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण त्वचा को शांत करता है। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसमें आप चाहें तो थोड़ा सा नींबू का रस भी डाल सकती हैं। इस मिश्रण को रात में एड़ियों पर लगाएं और सुबह पैर धो लें।
4/5Image Source : magnific
यह एड़ियों की डेड स्किन को हटाने का सबसे बेहतरीन तरीका है। इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें 2-3 चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। इस पानी में अपने पैरों को 15 मिनट के लिए डुबोकर रखें। इसके बाद प्यूमिस स्टोन से एड़ियों को हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें और फिर क्रीम या तेल लगाएं।
5/5Image Source : magnific
शहद में एंटी-बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो फटी एड़ियों को जल्दी ठीक करते हैं। इसके लिए आधे टब गुनगुने पानी में आधा कप शहद मिलाएं और इसमें 20 मिनट के लिए पैर डुबोकर रखें।