1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टी-शर्ट के पीछे लिखी बात से कई लोग कर सकेंगे रिलेट, आप भी देखिए वायरल पोस्ट

टी-शर्ट के पीछे लिखी बात से कई लोग कर सकेंगे रिलेट, आप भी देखिए वायरल पोस्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 11, 2026 09:51 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 09:51 pm IST

कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट दिख जाते हैं जिससे कई सारे लोग खुद को रिलेट कर पाते हैं। अभी भी कुछ ऐसा ही वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या है।

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/THECALLIZI01

आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है और लोग जैसे ही अपने काम से फ्री हो जाते हैं, वो सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर लगाने पहुंच जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि सोशल मीडिया पर हर दिन खूब सारे कंटेंट देखने को मिलते हैं और उनके बीच में कुछ ऐसे पोस्ट दिख जाते हैं जिसे देखते ही इंसान कहता है, ये तो मैं ही हूं। अभी भी एक ऐसा ही पोस्ट हम लेकर आए हैं जिसे देखकर शायद आप खुद को उससे रिलेट कर पाएं। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में ऐसा क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए एक वीडियो नजर आया जिसमें एक शख्स सफेद रंग के टी-शर्ट पर नजर आ रहा है। वीडियो में उसकी पीठ नजर आ रही है और उसकी टी-शर्ट के बैक पर ही कुछ ऐसा लिखा है जिससे आप शायद खुद को रिलेट कर पाएं। उसकी टी-शर्ट पर दो भाग बने हैं जिसमें एक तरफ 'To Mom' और दूसरी तरफ 'To Dad' लिखा हुआ है। अब Mom की तरफ तो कई सारी चीजें लिखी हुई हैं जो हम मां से कहते हैं जैसे भूख लगी है, क्या मैं ये कर लूं, मुझे मदद चाहिए, मेरी टी-शर्ट कहां, आप कहां हो, मुझे ठंड लग रही है। वहीं Dad की तरफ सिर्फ एक ही लाइन लिखी है जो हम उनसे पूछते हैं कि Mom कहां है। कई सारे लोग ऐसे ही होंगे और शायद आप भी ऐसा करते हों।

यहां देखें वह पोस्ट

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर thecallizi01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 3 लाख 33 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मेरा पति मुझसे पूछता है कि मेरी मां कहां है। दूसरे यूजर ने लिखा- जीवन की सच्चाई। तीसरे यूजर ने लिखा- बाप भी बच्चों से यही पूछता है कि तुम्हारी मां कहां है। चौथे यूजर ने लिखा- कई सारी समस्याएं और एक समाधान सिर्फ मां। एक अन्य यूजर ने लिखा- डैड से हम एक और बात कहते हैं कि मुझे पैसे चाहिए।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बारिश के बाद मिट्टी से आने वाली महक को आखिर क्या कहते हैं? आनंद महिंद्रा का पोस्ट देगा इसका जवाब

ये देखो हवाबाजी करने का नतीजा कैसा होता है, बिहार पुलिस ने शेयर किया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।