गर्मियों में सब्जा सीड्स को पानी में भिगोकर पीने से क्या क्या पायदे मिलते हैं?
गर्मियों में सब्जा सीड्स को पानी में भिगोकर पीने से क्या क्या पायदे मिलते हैं?
गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में पेट को ठंडा रखने के लिए खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में सब्जा सीड्स आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसकी तासीर काफी ठंडी होती है, जो चिलचिलाती गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखती है। चलिए जानते हैं गर्मियों में सब्जा सी
Published : Jun 11, 2026 07:41 pm IST, Updated : Jun 11, 2026 07:41 pm IST
1/5Image Source : magnific
सब्जा सीड्स नेचुरल कूलेंट की तरह काम करता है। यह शरीर की गर्मी को तुरंत कम करता है। यही वजह है कि गर्मियों में इसे शिकंजी, फालूदा, या छाछ में मिलाकर पिया जाता है ताकि लू और हीट स्ट्रोक से बचा जा सके।
2/5Image Source : magnific
गर्मी के दिनों में मसालेदार खाना खाने से पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। सब्जा के बीज पेट के एसिड को शांत करते हैं और पेट को ठंडक पहुंचाते हैं जिससे एसिडिटी और सीने की जलन से तुरंत राहत मिलती है।
3/5Image Source : magnific
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सब्जा सीड्स आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। पानी में भिगोने के बाद यह पेट में जाकर फूलता हैं, जिससे आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती और आप ओवरईटिंग से बचते हैं।
4/5Image Source : magnific
सब्जा सीड्स शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करता है। यह मल त्याग को आसान बनाते हैं। अगर आप रोज रात को इसे पानी या दूध में मिलाकर पीते हैं, तो सुबह पेट खुलकर साफ होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
5/5Image Source : magnific
रिसर्च के मुताबिक, टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए सब्जा सीड्स बेहद फायदेमंद माना जाता है। खाने से पहले भीगे हुए सब्जा सीड्स लेने से खून में अचानक शुगर का लेवल नहीं बढ़ता। साथ ही, यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में भी मददगार है।