बढ़े हुए प्रोस्टेट ग्लैंड के लक्षण, जो रात में दिखाई देते हैं
बढ़े हुए प्रोस्टेट ग्लैंड के लक्षण, जो रात में दिखाई देते हैं
उम्र के साथ-साथ पुरुषों में प्रोस्टेट ग्लैंड बढ़ने लगता है। ये काफी सामान्य होता है लेकिन इससे पेशाब से जुड़ी परेशानी होने लगती है। कई बार इससे पेशाब भी रुक जाता है। शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ भुमेश त्यागी से जानते हैं बढ़े हुए प्रोस्टेट के लक्षण क्या होते हैं।
Published : Sep 14, 2026 01:10 pm IST, Updated : Sep 14, 2026 01:10 pm IST
1/5Image Source : Magnific
अगर आपको रात में कई बार पेशाब जाना पड़ता है तो ये उम्र के साथ प्रोस्टेट बढ़ने का संकेत हो सकता है। प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने से इंसान को बार-बार पेशाब करने की इच्छा हो सकती है, खासकर रात में ऐसा ज्यादा महसूस होता है।
2/5Image Source : Magnific
जिनका ग्लैंड साइज बढ़ जाता है उन्हें कई बार पेशाब करने की अचानक और बहुत तेज इच्छा महसूस हो सकती है, जिसे कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। ऐसा होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
3/5Image Source : Magnific
कई बार बढ़े हुए प्रोस्टेट वाले इंसान को मूत्राशय भरा होने पर भी पेशाब शुरू करने में कठिनाई हो सकती है। पेशाब रुक जाता है और परेशानी महसूस होती है। ये इनलार्ज प्रोस्टेट का लक्षण हो सकता है।
4/5Image Source : Magnific
जिन्हें प्रोस्टेट की समस्या होती है उन लोगों को रुक रुक कर पेशाब आता है और टायलेट की धार कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा कई बार पेशाब करने के बाद ऐसा महसूस होता है कि अभी पूरी तरह से नहीं हुआ है।
5/5Image Source : Magnific
समस्या बढ़ने पर पेशाब करने के बाद भी लगातार पेशाब टपकता रहता है। यानि पेशाब कंट्रोल अपना काम करना कम कर देते हैं। कई बार पेशाब से खून आने की समस्या भी देखी जाती है। इन लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।