1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बैंकॉक से गांजा ला रही मॉडल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 11 करोड़ रुपयों की नशीले पदार्थ भी बरामद

बैंकॉक से गांजा ला रही मॉडल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 11 करोड़ रुपयों की नशीले पदार्थ भी बरामद

 Reported By: Saket Rai, Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 12, 2026 08:13 am IST,  Updated : Jun 12, 2026 08:13 am IST

बैंकॉक से हाइड्रोफॉनिक गांजे की तस्करी करने वाली मॉडल हर्षा सनी को पुलिस ने गिरफ्ता किया है। साथ ही आरोपी मॉडल के पास से 11 करोड़ रुपयों से ज्यादा का नशीला पदार्थ भी जब्त किया गया है।

Harshita Sani- India TV Hindi
हर्षिता सनी Image Source : IMAGE SOURCE-INDIA TV

मुंबई। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने बैंकॉक से मुंबई पहुंची 28 वर्षीय मॉडल हर्षा सनी को कथित तौर पर हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। हर्षा सनी साल 2025 में आयोजित मिसेज केरल ब्यूटी प्रतियोगिता की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, 10 और 11 जून की रात वह एयर इंडिया की फ्लाइट TG-351 से मुंबई पहुंची थीं। शक के बिनाह पर उनकी जांच की गई, जिसमें उनके ट्रॉली बैग से 12 वैक्यूम-सील पैकेट बरामद हुए। जिसकी कीमत 11करोड़ 82 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। 

गांजे के साथ किया गिरफ्तार

पैकेट खोलने पर उनमें हरे रंग का संदिग्ध पदार्थ मिला। एनडीपीएस परीक्षण किट से जांच के दौरान यह पदार्थ कैनबिस की सूखी फूल और फलयुक्त कलियां पाया गया, जिसे हाइड्रोपोनिक वीड के रूप में पहचाना गया। इसके बाद कस्टम डिपार्टमेंट ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए हर्षा सनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां किला कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

 क्या होता है हाइड्रोफॉनिक गांजा?

गांजा एक नशीला पदार्थ है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन बीते कुछ समय से हाइड्रोफॉनिक गांजे का चलन तेजी से बढ़ता दिख रहा है। साउथ ईस्ट एशिया का शहर बैंकॉक इसका एक बड़ा हब बन गया है। यहां से इस हाइड्रोफॉनिक गांजे की तस्करी भारत समेत दूसरे देशों में की जाती है। भारत में लगातार इस तरह के मामलों में तस्करों को हिरासत में लिया जाता रहा है। हाइड्रोफॉनिक गांजा एक विशष तकनीक से उगाया जाता है जिसमें इसे मिट्टी में नहीं बल्कि बंद कमरे में एक कंट्रोल्ड माहौल में तैयार किया जाता है। गांजे में पाए जाने वाला कंटेंट टीएचसी (Tetrahydrocannabinol) 30-40 प्रतिशत तक पाया जाता है। वहीं सामान्य गांजे में टीएचसी की मात्रा 3-4 प्रतिशत होती है। यही वजह है कि हाइड्रोफॉनिक गांजे को काफी प्रीमियम माना जाता है। इसके हैल्यूसनोजैनिक इफेक्ट के लिए इसे गरीबों की कोकीन के नाम से भी जाना जाता है। अब तक एयरपोर्ट पर इसकी तस्करी कई बार रोकी जा चुकी है। अब हाल ही में हर्षा सनी नाम की मॉडल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

ये भी पढ़ें-पहले हफ्ते में ही 55 करोड़ के पार कर गई वरुण धवन की फिल्म, लेकिन अब बिगड़ने लगा है बॉक्स ऑफिस का गणित

एक जंग और तीन दुश्मन, सस्पेंस-रोमांच से भरपूर 'इसाकापटनम' का OTT पर होगा धमाका, इंसाफ की कहानी जुलाई में देगी दस्तक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन