A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: दिगंगना के पिता ने पुनीत की ली खबर

Bigg Boss 9: दिगंगना के पिता ने पुनीत की ली खबर

नई दिल्ली:- इन दिनों सलमान खान के लोकप्रिय शो 'बिग बॉस 9' के प्रतिभागी दिगंगना सूर्यवंशी और ऋषभ सिंहा के बीच बढ़ती हुई नजदीकियां सुर्खियों में छाई हुई हैं। घर में मौजूद सदस्यों ने इन

Bigg Boss 9: दिगंगना के पिता...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: दिगंगना के पिता ने पुनीत की ली खबर

नई दिल्ली:- इन दिनों सलमान खान के लोकप्रिय शो 'बिग बॉस 9' के प्रतिभागी दिगंगना सूर्यवंशी और ऋषभ सिंहा के बीच बढ़ती हुई नजदीकियां सुर्खियों में छाई हुई हैं। घर में मौजूद सदस्यों ने इन दोनों को एक नया फनी नाम ‘डिग्री’ ( DigRi) भी दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, हाल ही में घर से बाहर हुए प्रतिभागी पुनीत वशिष्ठ ने कहा कि, “दिगंगना और ऋषभ का रिश्ता घर के अंदर पति-पत्नी से कम नहीं लगता।” पुनीत ने बताया कि, “ये दोनों घर के अंदर एक दूसरे के साथ बहुत अच्छी तरह से रहते हैं और इनके बीच में किसी तीसरे के लिए कोई जगह ही नहीं है।”

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: जानिए क्यों रोचक नहीं रहा सलमान का सबसे लोकप्रिय शो

इसके बाद पुनीत ने कहा कि, घर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने दिगंगना के पिता से इस बारे में बात करने का निर्णय लिया, जब उन्होंने इस बारे में उनके पिता से बात की तो उनका जवाब बहुत हैरान कर देने वाला था।

दिगंगाना के पिता ने कहा, “सबका अपना नजरिया होता है। और मैंने खुद शो में पुनीत को दिगंगना और ऋषभ को भाई-बहन कहते हुए देखा था। लेकिन अब वह बाहर आकर उन्हें पति-पत्नी बुला रहे हैं।“

दिगंगना के पिता ने बताया, “पुनीत मेरे दोस्त जैसा है, जब उनकी मां ने दिगंगना के लिए उनसे कहा कि, बेटा देखो वह तेरी बहन जैसी है, तो इस पर पुनीत ने जवाब देते हुए कहा था कि बहन जैसी क्यों, बीवी जैसी क्यों नहीं हो सकती।”

इसके बाद दिगंगना के पिता ने कहा, “मुझे लगता है कि दिगंगना और ऋषभ भाई-बहन या अच्छे दोस्तों की तरह ही घर के अंदर एक दूसरे से बातचीत करते हैं इसके अलावा उन दोनों में और कुछ भी नहीं हैं।

पुनीत ने घर से बाहर आने के बाद शो के बारे में कई चीजों का खुलासा किया। इससे पहले उन्होंने मंदना करीमी को पाखंडी लड़की बताया था और सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के बारे में भी काफी कुछ बोला था।

अगली स्लाइड में जानिए पुनीत ने सलमान पर क्या आरोप लगाए:-

Latest Bollywood News