1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: जानिए क्यों रोचक नहीं रहा सलमान का सबसे लोकप्रिय शो

Bigg Boss 9: जानिए क्यों रोचक नहीं रहा सलमान का सबसे लोकप्रिय शो

 Published : Nov 18, 2015 07:19 pm IST,  Updated : Nov 19, 2015 10:22 am IST

नई दिल्ली: कलर्स चैनल के सबसे लोकप्रिय शो 'बिग बॉस' का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। आए दिन यहां कई कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिलती हैं और तिल का पहाड़ बनाना तो यहां

Bigg Boss 9: जानिए क्यों रोचक...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: जानिए क्यों रोचक नहीं रहा सलमान का सबसे लोकप्रिय शो

नई दिल्ली: कलर्स चैनल के सबसे लोकप्रिय शो 'बिग बॉस' का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। आए दिन यहां कई कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिलती हैं और तिल का पहाड़ बनाना तो यहां पर मानो आम बात है। इस बार के सीजन 9 में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। ये तो आपको पता ही होगा की इस बार शो की थीम 'डबल ट्रबल' रखी गई है जिसके अनुसार घर में जाने वाले प्रतिभागियों को जोड़ियों में भेजा गया है। इतना ही नहीं इनके साथ इनके रियल लाइफ पार्टनर भी शो में मौजूद हैं।

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: मंदना करीमी अचानक हुईं शो से बाहर

इसी के साथ टीआरपी बढ़ाने के लिए शो के मेकर्स क्या कुछ नहीं कर रहे। वाइल्ड कार्ड एंट्री, खूब सारे ट्विस्ट और टर्न्स, लड़ाई-झगड़ों से भरे टास्क और भी बहुत कुछ - सलमान खान के शो में ये सब देखने को मिल रहा है। लेकिन इसके बावजूद ये सीजन बाकी सीजन्स की तुलना में हमें बांधने में नाकामयाब साबित हो रहा है। ऐसा क्यों हो रहा है? क्या सलमान खान का जादू फीका पड़ रहा है या कुछ और वजह है। जब ये सवाल हमने अपने दर्शकों से पूछा तो उन्होंने हमें कुछ चार ऐसे कारण बताए जो वाकई में ये साबित करते हैं कि बिग बॉस 9 फ्लॉप साबित हो रहा है।

आइए एक नजर डालते है इन वजहों पर-

india tv

1. बनावटीपन- 'बिग बॉस' के बारे में कहा जाता है कि यहां जो भी दर्शकों की नजरों में आता है वही सबसे ज्यादा समय घर में रह पाता है। बिग बॉस 9 को देखकर लगता है कि इस बार घर में आए प्रतिभागी केवल इसी बात को ध्यान में रख कर शो का हिस्सा बने हैं। वह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए आए दिन कई ऐसी चीजें कर जाते हैं जो बनावटी सी नजर आती हैं। वो लड़ाई-झगड़ा हो या फिर रोमांस- आखिर दर्शक कब तक ऐसी बनावटी चीजों को देखना पसंद करेंगे?

अगली स्लाइड में देखिए और क्या है वजह:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन