1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: मंदना करीमी अचानक हुईं शो से बाहर

Bigg Boss 9: मंदना करीमी अचानक हुईं शो से बाहर

 Published : Nov 18, 2015 03:10 pm IST,  Updated : Nov 18, 2015 03:22 pm IST

नई दिल्ली:- ‘बिग बॉस 9’ की प्रतिभागी मंदना करीमी को आज के एपिसोड में घर से बाहर कर दिया जाएगा। दरअसल बिग बॉस द्वारा दिए गए 'शरारती बच्चों' वाले टास्क में मंदना ने अच्छा प्रदर्शन

Bigg Boss 9: मंदना करीमी...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: मंदना करीमी अचानक हुईं शो से बाहर

नई दिल्ली:- ‘बिग बॉस 9 की प्रतिभागी मंदना करीमी को आज के एपिसोड में घर से बाहर कर दिया जाएगा। दरअसल बिग बॉस द्वारा दिए गए 'शरारती बच्चों' वाले टास्क में मंदना ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था जिसकी वजह से घर के बाकी सदस्य उन्हें नॉमिनेट करने वाले थे। लेकिन मंदना की तबियत खराब होने की वजह से उन्हें नॉमिनेशन से पहले ही बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया जाएगा।

हालांकि इस एलिमिलेशन में थोड़ा सा ट्विस्ट है। मंदना को घर से बाहर निकाल कर एक सीक्रेट रूम में रखा जाएगा जहां से वह घर में होने वाली हर एक हरकत पर नजर रख सकेंगी और घर में होने वाली सारी बातों को भी सुन पाएंगी।

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: "सलमान खान करेंगे मंदाना करीमी को विजेता घोषित"

पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार मंदना की तबियत काफी खराब थी जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होने के लिए कहा था। अब इसी सीक्रेट रूम में कुछ दिनों तक मंदना का इलाज भी चलेगा।

अब सवाल यह उठता है कि मंदना को इतनी तवज्जो क्यों दी जा रही है? जबकि वह शो में रहकर कई बार बीमार भी हो चुकी हैं और बिग बॉस को खुद भी लगता है कि उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाना चाहिए फिर क्यों उन्हें शो से बाहर निकालने की बजाय सीक्रेट रूम में रखा जा रहा है?

पिछले हफ्ते शो से बाहर हुए प्रतिभागी पुनीत वशिष्ठ ने कहा था कि, “मंदना एक पाखंडी इंसान हैं और उन पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जा सकता।” उन्होंने बताया कि, “जब वह घर में गए थे तब मंदना का व्यवहार उनके साथ काफी अच्छा था और फिर वह अचानक से बदल गईं।” इतना ही नहीं पुनीत ने घर से बाहर निकलने के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि, “अगर आप घर के अंदर रहना चाहते हैं तो आपको शो के होस्ट सलमान खान का चहेता होना बहुत जरूरी है।”

उन्होंने कहा, “पिछले सीजन में गौतम गुलाटी, सलमान के पसंदीदा प्रतिभागी थे तो वे शो के विजेता रहे और इस बार घर में मंदना, सलमान की सबसे पसंदीदा हैं तो वह उन्हें बिग बॉस 9 का विजेता घोषित करेंगे।”

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन