1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: "सलमान खान करेंगे मंदाना करीमी को विजेता घोषित"

Bigg Boss 9: "सलमान खान करेंगे मंदाना करीमी को विजेता घोषित"

 Published : Nov 17, 2015 06:13 pm IST,  Updated : Nov 17, 2015 06:23 pm IST

नई दिल्लीः बिग बॉस 9 से वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी पुनीत वशिष्ठ के बाहर हो जाने से विवाद और बढ़ गया है। पुनीत वशिष्ठ के खुलासों से शो की क्रेडीबिलिटी पर तो सवाल उठ ही रहा

IndiaTV Hindi
Bigg Boss 9: "सलमान खान करेंगे मंदाना करीमी को विजेता घोषित"

नई दिल्लीः बिग बॉस 9 से वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी पुनीत वशिष्ठ के बाहर हो जाने से विवाद और बढ़ गया है। पुनीत वशिष्ठ के खुलासों से शो की क्रेडीबिलिटी पर तो सवाल उठ ही रहा है साथ ही सलमान खान पर कई इल्जाम भी लग रहे हैं। पिछली बार अरविंद वेगड़ा ने इस बात को सार्वजनिक किया था कि शो के एलीमिनेशन के लिए सिर्फ जनता के वोट्स नहीं बल्कि शो के मेकर्स और सलमान खान भी जिम्मेगदार हैं। और अब पुनीत ने भी सलमान पर एक आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें- एविक्टेड पुनीत वशिष्ट ने सलमान पर लगाया गंभीर इल्जाम

कल हमने आपको बताया था कि पुनीत ने ये कहा है कि सलमान को उनसे परेशानी है और आज हमें पता चला है कि शो के अंत में सलमान खान प्रतिभागी मंदाना करीमी को बिग बॉस 9 का विजेता घोषित करेंगे।

पुनीत ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया है और कहा, “सब कुछ सलमान के हिसाब से फाइनलाइज होता है। मैं ये नहीं कह रहा कि ये शो स्क्रिप्टेड है, लेकिन आपको सलमान का पसंदीदा होना जरूरी है अगर आप शो में अंत तक रहना चाहते हैं। पिछली बार सलमान के चहेते गौतम गुलाटी ने शो पर विजय प्राप्त की थी और इस साल मुझे यकीन है कि सलमान अपनी पसंदीदा प्रतिभागी मंदाना को विजेता घोषित करेंगे।”

पुनीत ने मंदाना को पाखंडी कहते हुए कहा, “मैं किसी को जज नहीं कर सकता, लेकिन जितना मैं समझता हूं उस हिसाब से मंदना एक पाखंडी लड़की हैं। वह बिल्कुल भी सच्ची नहीं हैं।”  

अगली स्लाइड में जानिए पुनीत ने मंदाना के बारे में और क्या कहा-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन