1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: एविक्टेड पुनीत वशिष्ट ने सलमान पर लगाया गंभीर इल्जाम

Bigg Boss 9: एविक्टेड पुनीत वशिष्ट ने सलमान पर लगाया गंभीर इल्जाम

 Published : Nov 16, 2015 10:00 pm IST,  Updated : Nov 16, 2015 10:13 pm IST

नई दिल्ली:- सलमान खान की होस्टिंग वाले शो 'बिग बॉस 9' से हाल ही में एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट पुनीत वशिष्ठ ने घर बाहर निकलते ही सलमान पर एक गंभीर आरोप लगा दिया है। खबरों के

Bigg Boss 9: एविक्टेड पुनीत...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: एविक्टेड पुनीत वशिष्ट ने सलमान पर लगाया गंभीर इल्जाम

नई दिल्ली:- सलमान खान की होस्टिंग वाले शो 'बिग बॉस 9' से हाल ही में एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट पुनीत वशिष्ठ ने घर बाहर निकलते ही सलमान पर एक गंभीर आरोप लगा दिया है।

खबरों के अनुसार पुनीत ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि "घर से बाहर आकर वह बहुत खुश हैं। घर के अंदर उन्हें हर चीज का बहुत संभलकर इस्तेमाल करना होता था। बिग बॉस के घर में हमें हर चीज की अहमीयत पता चली है।" साथ ही उन्होंने बताया कि "घर के अंदर उन्होंने बहुत गंदी राजनीति होते हुए देखी है।" घर में उन्होंने गुटबंधी के बारे में भी बताया, लेकिन वह किसी भी ग्रुप में शामिल नहीं हुए थे।

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: निष्कासित पुनीत ने मंदना को कहा पाखंडी

उन्होंने कहा, "घर से बाहर आकर उन्हें बिल्कुल भी बुरा नहीं लग रहा है। लेकिन उन्हें लगता है कि शो के होस्ट सलमान खान उन्हें पसंद नहीं करते थे और वह उनके खिलाफ थे।" पुनीत ने कहा, "हाइवे वाले टास्क में उन्होंने 'फोरेन फूड' कहा था, लेकिन सबको लगा कि मैंने 'फोर्नर' बोला है इसके लिए सलमान खान ने मुझे डांटा भी जो मुझे काफी बुरा लगा था।"

उन्होंने यहां तक कहा कि रिक्शा वाला टास्क सिर्फ फुटेज के और हिंसा के लिए किया गया था। इसलिए उन्होंने प्रिंस नरुला, किश्वर मर्चेंट और सुय्यश राय का इसमें साथ नहीं दिया था और वह चुप-चाप एक कोने में बैठकर ये सब देखते रहे।

जब उनसे पूछा गया कि, "उन्हें अपने बाहर आने का कारण क्या लगता है?" तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, "उन्हें लगता है घर के प्रतिभागी उनसे जलते थे।" पुनीत ने कहा कि, "जब वह घर में आए थे तब वह नाचते हुए आए, क्योंकि वह एक डांसर भी हैं और वह कोरयोग्राफर अहमद खान को असिस्ट भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि घर के सभी सदस्यों को लगता था कि मैं अच्छा डांस करता हूं, किसी राजनीति का हिस्सा नहीं हूं, घर भी साफ रखता हूं।"

अगली स्लाइड में भी पढ़िए:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन