1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का Exclusive इंटरव्यू, जानें NEET री-एग्जाम पर क्या बोले

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का Exclusive इंटरव्यू, जानें NEET री-एग्जाम पर क्या बोले

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 24, 2026 11:58 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 12:50 am IST

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इंडिया टीवी से बात की और नीट-री एग्जाम को लेकर तमाम सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि 38 दिन में री-एग्जाम कराना बड़ी चुनौती थी।

Dharmendra Pradhan- India TV Hindi
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बात की है। उन्होंने नीट-री एग्जाम को लेकर बात की और इंडिया टीवी के सवालों के खुलकर जवाब दिए। उन्होंने कहा, "NEET री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पारदर्शी परीक्षा कराने में सबका सहयोग मिला। 3 मई की परीक्षा में रक्षक ही भक्षक बन गए।"

अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड NEET परीक्षा होगी: धर्मेन्द्र प्रधान

धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा, "NEET री-एग्जाम कराने में ढाई लाख लोगों की भूमिका है। पेपर सेट करने में बजट बनाने जितनी गोपनीयता रही। 38 दिन में री-एग्जाम कराना बड़ी चुनौती थी। देश में जब भी चुनौती आई, एयरफोर्स ने साथ दिया।

अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड NEET परीक्षा होगी। कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम में साइबर अटैक की चुनौती है। हमने लोगों की आलोचनाओं का भी स्वागत किया।"

पेपर लीक के हर गुनहगारों तक CBI पहुंचेगी: धर्मेन्द्र प्रधान

धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा, "पेपर लीक करने वालों की संपत्ति जब्त होगी। कांग्रेस का रवैया गैर-जिम्मेदाराना रहा। कांग्रेस बच्चों को डराने और भ्रमित करने में लगी रही। कांग्रेस हर हाल में परीक्षा में बाधा डालना चाहती थी। NEET री-एग्जाम की सफलता से कांग्रेस निराश है।"

राहुल गांधी पर साधा निशाना

धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा, "राहुल गांधी NTA को बदनाम करने में लगे रहे हैं। राहुल गांधी देश के सबसे संवेदनहीन इंसान हैं। कांग्रेस ने NEET री-एग्जाम के दिन रैली की। राहुल-खरगे की रैली से कई बच्चों की परीक्षा छूटी। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व बिल्कुल गैर जिम्मेदार है। कांग्रेस को देश के छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।"

कुछ छात्रों की जान जाने का मुझे बेहद अफसोस है: धर्मेन्द्र प्रधान

नई पीढ़ी का हौसला तोड़ने वालों का विरोध जरूरी है। कुछ छात्रों की जान जाने का मुझे बेहद अफसोस है। कांग्रेस नेता ने कोर्ट में टेलीग्राम बैन का विरोध किया। कांग्रेस मुझसे नफरत करे, बच्चों से नहीं। कांग्रेस की समस्या देश की समस्या नहीं है। कांग्रेस बेशर्म और गैर-जिम्मेदार नेताओं की पार्टी है। राहुल दर्जनों बार खुद को री-इन्वेंट कर चुके हैं। राहुल जितनी बार रिलॉन्च हों, कोई फायदा नहीं।

गौरतलब है कि नीट का पेपर लीक होने की वजह से नीट का री-एग्जाम करवाना पड़ा था। देशभर में नीट का पेपर लीक होने की वजह से नीट देने वाले बच्चों और उनके परिजनों के बीच गुस्सा था। हालांकि नीट का री-एग्जाम सफल रहा।

ये भी पढ़ें:

CBSE OSM में गड़बड़ी पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ‘जिम्मेदारी मेरी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

NEET-UG की दोबारा परीक्षा को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा खास पत्र, जानिए क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत