1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीट री-एग्जाम से पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आया बड़ा बयान, जानिए छात्रों से क्या कहा

नीट री-एग्जाम से पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आया बड़ा बयान, जानिए छात्रों से क्या कहा

 Published : Jun 21, 2026 12:32 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 12:40 pm IST

नीट री-एग्जाम में लाखों छात्र परीक्षा देने वाले हैं। ये परीक्षा सवा तीन घंटे की है। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान सामने आया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान- India TV Hindi
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान Image Source : PTI

आज 22 लाख छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की दोबारा से होने वाली परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। नीट के री-एग्जाम से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान सामने आया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभ्यर्थियों से बिना किसी भय और चिंता के आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होने की अपील की। प्रधान ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, शिक्षा जगत और छात्रों पर पूरा भरोसा है। 

किसी चिंता के परीक्षा में हों- धर्मेंद्र प्रधान

उन्होंने कहा, 'आज करीब 22 लाख छात्र कुछ ही देर में नीट परीक्षा देने जा रहे हैं। उन्हें निडर होकर और बिना किसी चिंता के परीक्षा में शामिल होना चाहिए। वे निश्चित रूप से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मेरी ओर से सभी छात्रों को ढेर सारी शुभकामनाएं।' 

नई पीढ़ी के भविष्य के साथ न करें खिलवाड़

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़े। उन्होंने कहा, 'कृपया भारत की नई पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें। ऐसा कुछ भी न करें जिससे बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़े। कुछ ही घंटों में बच्चे परीक्षा देने जा रहे हैं।' 

तनाव न फैलाने की अपील

किसी का नाम लिए बिना प्रधान ने कहा कि शनिवार को कुछ 'कथित जिम्मेदार लोगों' ने 'गलत इरादे' से ऐसा व्यवहार किया, जिससे बच्चों पर असर पड़ा, उन्होंने उनसे आगे किसी भी तरह की परेशानी या तनाव नहीं फैलाने की अपील की। 

बच्चों को और अधिक परेशानी न दें

उन्होंने कहा, 'कम से कम यदि आप जिम्मेदार हैं, यदि आप स्वयं को भारत का सच्चा नागरिक मानते हैं, यदि आप भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो कृपया जिम्मेदारी लें और बच्चों को और अधिक परेशानी न दें।' 

एग्जाम रद्द किए जाने के बाद सीबीआई जांच के आदेश

एनटीए ने तीन मई को हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बीच रद्द कर दिया था, और सरकार ने इस मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया है। पुनर्परीक्षा रविवार को आयोजित की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: 

जिस 'जिगाना' और 'ग्लॉक' पिस्टल से हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या, उसका सप्लायर गैंगस्टर शकील अंसारी गिरफ्तार

सीएम, डिप्टी सीएम के साथ स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया योग, सम्राट चौधरी से कर दी बड़ी अपील-VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत