1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. जिस 'जिगाना' और 'ग्लॉक' पिस्टल से हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या, उसका सप्लायर गैंगस्टर शकील अंसारी गिरफ्तार

जिस 'जिगाना' और 'ग्लॉक' पिस्टल से हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या, उसका सप्लायर गैंगस्टर शकील अंसारी गिरफ्तार

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 21, 2026 11:50 am IST,  Updated : Jun 21, 2026 12:28 pm IST

सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में श्रीगंगानगर पुलिस ने गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल को गिफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल किए गए जिगाना और ग्लॉक पिस्टल का सप्लायर था।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में गैंगस्टर शकील अंसारी गिरफ्तार- India TV Hindi
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में गैंगस्टर शकील अंसारी गिरफ्तार Image Source : PTI/REPORTER INPUT

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों के सप्लायर और गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल को राजस्थान की श्रीगंगानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शकील की गिरफ्तरी से गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के खिलाफ श्रीगंगानगर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जो गैंग का शातिर शार्पशूटर है।

जानकारी के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में जिन हथियारों- जिगाना और ग्लॉक पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था, उनकी सप्लाई में शकील अंसारी उर्फ आदिल की मुख्य भूमिका थी।

पुलिस ने गत 10-11 जून की दरम्यानी रात को हुई मुठभेड़ के मुख्य आरोपी और गैंग के शातिर शार्पशूटर शकील अंसारी (26) को केंद्रीय कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी शकील अंसारी मूल रूप से ढांढा खुर्द, दुर्गा कॉलोनी (लुधियाना, पंजाब) का निवासी है।

मुठभेड़ में लगी थी पैर में गोली

सदर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी शकील अंसारी ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शकील के पैर में गोली लगी थी। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज पूरा होने के बाद कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

श्रीगंगानगर पुलिस ने गैंगस्टर शकील अंसारी को किया गिरफ्तार।
Image Source : REPORTER INPUTश्रीगंगानगर पुलिस ने गैंगस्टर शकील अंसारी को किया गिरफ्तार।

कई राज्यों में दर्ज हैं संगीन मामले

पुलिस के अनुसार, शकील अंसारी बेहद शातिर और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान सहित कई राज्यों के अलग-अलग थानों में हत्या का प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

घटना की रात सदर थाना प्रभारी सुभाष ढिल की ओर से आरोपी के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच जवाहरनगर पुलिस को सौंपी गई है। जवाहरनगर थाने के एसआई नरेश कुमार ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को जेल से दोबारा अपनी कस्टडी में लेकर आधिकारिक रूप से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अब आरोपी शकील अंसारी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान गोदारा गैंग के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई लाइन, क्षेत्र में सक्रिय अन्य गुर्गों और गैंग की आगामी वारदातों की प्लानिंग को पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

अब AI के हवाले सबरीमाला मंदिर की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन के साथ मिनटों में मिल जाएंगे खोए हुए लोग; जानें क्या है नया प्लान

सीएम, डिप्टी सीएम के साथ स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया योग, सम्राट चौधरी से कर दी बड़ी अपील-VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।