नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों में दो नाम उभर कर सामने आने आए हैं जो सलमान खान के शो बिग बॉस 9 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे। ‘स्टाइल’ फिल्म के अभिनेता साहिल खान और कीथ की एक्स वाइफ समयुक्ता सिंह शो में जल्द आपको देखने को मिलेंगे। अब तीसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में हृतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन का नाम सामने आया है। सुनैना बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन है और आपके बता दें कि उनकी दोस्त राजीव पॉल शो के छठे संसकरण में हिस्सा ले चुके है।
ये भी पढ़ें- रूपल त्यागी हुई एलिमिनेट, लेकिन जाने से पहले शो में लाएंगी ट्विस्ट
एक इंटरव्यू में सुनैना ने कहा है, “मैं शो की बहुत बड़ी फैन हूं। मुझे ये मानना पड़ेगा कि बिग बॉस मेरे पसंदीदा रियलिटी शो में से एक है। किसी कारण मैं कुछ एपीसोड नहीं देख पाई, लेकिन उसके अलावा मैं पहले सीजन से इस शो को देखती आ रही हूं। वो इसलिए भी हो सकता है क्योंकि मैं कुछ प्रतिभागियों को जानती हूं जैसे की इस बार विकास भल्ला से मैं परिचित हूं। विकास और मैं स्कूल से दोस्त हैं और वो मेरी सहेली पुनीता के पति भी हैं।"
सुनैना ने आगे कहा, "सच बताउ तो बिग बास के घर के अंदर जाने में मेरी कोई रूचि नहीं है। मुझमें हिम्मत नहीं है कि मैं शो के अंदर जाऊ और उस तरह अजनबियों से पेश आउ। अपनी जिंदगी नैशनल टेलीविजन पर सबके सामने लाना जहां हर कोई आपको देख सके, मैं वैसे कभी नहीं कर पाउंगी। हो सकता है कि मैं एक दिन के लिए घर के अंदर जाउ।”
अब वो इस शो में हामी भरती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Latest Bollywood News