नई दिल्ली: बिग बॉस 9 से आज रात रूपल त्यागी निष्कासित हो जाएंगी और इसी के साथ वो शो से बाहर होने वाली दूसरी प्रतिभागी बन जाएंगी। वैसे सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस 9 में रूपल त्यागी के एलीमिनेशन का फैसला चकित करने वाला नहीं है।
रुपल पिछले हफ्ते घर से बाहर हुए अंकित की एक्स-गर्लफ्रैंड हैं और शो में आने से पहले उम्मीद की जा रही थी कि इनके बीच कुछ मसालेदार वाकये देखने को जरूर मिलेगा। लेकिन इन दोनों के रहते ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। बिग बॉस की डबल-ट्रबल थीम का मक्सद ही था एक्स-कपल्स और कपल्स को शो में लाकर उनके प्यार और तकरार को दर्शकों के समाने पेश करना।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 9: कीथ के प्यार के लिए लड़ पड़ीं मंडाना और रोशेल
अंकित के जाने के बाद रूपल शो पर ऐसा कुछ भी नहीं कर पा रहीं थी जिससे की वो दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच सके। ऐसे में घर से निष्काशित होने वाले प्रिताभागी के तौर पर वो एक आसान सा विकल्प बनी।
आज घर से जाने से पहले रूपल को एक स्पेशल पावर दी जाएगी। जैसा कि आप जानते है कि शो के सभी प्रतिभागी अपने बंधन से मुक्त हो गए हैं जिससे कि वो काफी खुश भी हैं। लेकिन ये खुशी थोड़े समय की ही है।
रूपल अपनी स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हुए किन्हीं दो प्रतिभागियों को दोबारा बंधन में बांध सकती हैं। और मीडिया खबरों की अगर माने तो रूपल प्रिंस नरूला और सुय्यश को दोबारा इस बंधन में बांधेंगी।
अब सुय्यश और प्रिंस इस फैसले से खुश होंगे या नाराज, वो तो आज के एपीसोड में ही पता चलेगा।