A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: सुयश राय-किश्वर मर्चेट ने साझा की अपनी शादी की प्लानिंग

Bigg Boss 9: सुयश राय-किश्वर मर्चेट ने साझा की अपनी शादी की प्लानिंग

नई दिल्ली: कलाकार और असल जिंदगी की जोड़ी सुयश राय व किश्वर मर्चेट अगले साल जनवरी के अंत या फरवरी में शादी करने की योजना बना रहे हैं। इस जोड़ी ने हाल ही में सलमान

Bigg Boss 9: सुयश राय-किश्वर...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: सुयश राय-किश्वर मर्चेट की शादी अगले साल?

नई दिल्ली: कलाकार और असल जिंदगी की जोड़ी सुयश राय व किश्वर मर्चेट अगले साल जनवरी के अंत या फरवरी में शादी करने की योजना बना रहे हैं। इस जोड़ी ने हाल ही में सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले 'बिग बॉस' के नौवें सीजन में प्रवेश किया है। इस शो की मेजबानी सुपस्टार सलमान खान कर रहे हैं।

मुंबई से कुछ 80 किलोमीटर दूर पश्चिमी घाट के हिल स्टेशन लोनावला से सुयश ने फोन पर आईएएनएस को बताया, "जनवरी के अंत या शायद फरवरी में शादी करने की योजना बना रहे हैं। निश्चित रूप से शादी की योजना है, इसलिए जब हम बाहर आएंगे तो शादी की तैयारियों में व्यस्त होंगे।"

ये भी पढ़ें- जानिए किन विवादों से चर्चा में आ चुके हैं Bigg Boss 9 के प्रतिभागी

जोड़ी ने शादी के बाद विदेशी स्थानों पर घूमने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा, "शादी के बाद मैडम (किश्वर) पेरिस, ऐम्स्टर्डम और मास्को जाना चाहती हैं। इसलिए मैं इन सबकी तैयारी करूंगा।"

'बिग बॉस नौ' में रिमी सेन, रूपल त्यागी, अंकित गेरा, युविका चौधरी, दिगांगना सूर्यवंशी, अमन वर्मा, विकास भल्ला, मंदना करीमी, रोशेल राव, कीथ और प्रिंस जैसे सितारे हैं।

सलमान खान की मेजबानी वाले इस विवादास्पद रियलिटी टीवी शो के नौवें संस्करण का प्रसारण कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहा है।

Latest Bollywood News