1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: जानिए किन विवादों से चर्चा में आ चुके हैं ये प्रतिभागी

Bigg Boss 9: जानिए किन विवादों से चर्चा में आ चुके हैं ये प्रतिभागी

 Published : Oct 13, 2015 11:12 pm IST,  Updated : Oct 21, 2015 05:29 pm IST

नई दिल्ली:- कलर्स चैनल के सबसे लोकप्रिय शो 'बिग बॉस 9' का प्रसारण 11 अक्टूबर से  शुरु हो चुका है। गौरतलब है कि  इस बार भी शो को  बॉलीवुड कलाकरी 'दबंग' सलमान खान होस्ट कर रहे

Bigg Boss 9: जानिए किन...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: जानिए किन विवादों में फंस चुके हैं ये प्रतिभागी

नई दिल्ली:- कलर्स चैनल के सबसे लोकप्रिय शो 'बिग बॉस 9' का प्रसारण 11 अक्टूबर से  शुरु हो चुका है। गौरतलब है कि  इस बार भी शो को  बॉलीवुड कलाकरी 'दबंग' सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी शो एक अलग थीम के साथ लोगों के सामने पेश किया गया है।


इस बार इसकी थीम 'डबल ट्रबल' रखी गई है जिसमें शो के सदस्यों को जोड़ियों में घर के अंदर भेजा गया है। शो में जाने वाले प्रतिभागियों के बारे में काफी बातें की जा रही थीं जैसे कि घर के अंदर इनकी क्या रणनीति होगी, या ये सब कैसा बर्ताव करेंगे। लेकिन इन सबके अलावा बिग बॉस में जाने वाले कई प्रतिभागी ऐसे भी हैं जिनका कई बार कॉन्ट्रोवर्सी से आमना-सामना हो चुका है। कोई कास्टिंग काउच में फंस चुका है तो कोई अपने सह-कलाकार के साथ हुइ नोक-झोंक के कारण विवादों में रहा है।

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: मंडाना और कीथ की नजदीकियां देख रोशेले हुईं गुस्से से लाल

आज हम ऐसे ही कुछ बिग बॉस प्रतिभागियों के बारे में बात कर रहे हैं जो हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में छाए रहे हैं।

india tv

1. अमन वर्मा: बिग बॉस के प्रतिभागी अमन वर्मा को आज फिल्म इंडस्ट्री में सभी जानते हैं। उन्हें कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में देखा जा चुका है साथ ही उन्होंने कई शो होस्ट भी किए हैं। लेकिन अमन वर्मा कास्टिंग काउच, लोगों से थप्पड़ खाने और बदसलूकी को लेकर भी काफी चर्चित रहे हैं। अमन विवादों में तब आए थे जब उनका स्टिंग ऑपरेशन किया गया था। अमन ने एक लड़की को टीवी सीरियल में काम दिलाने के बहाने उसका फायदे उठाने की कोशिश की थी। उस लड़की ने यह पूरा मामला रिकार्ड कर लिया था और सब जगह अमन की अश्लीलता का सच सभी के सामने आ गया था।

दूसरे मामले में अमन ने अभिनेत्री और होस्ट मिनी माथुर पर एक भद्दा कमेंट किया था जिसकी वजह से मिनी ने अमन को सबके सामने एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। अमन को उनके व्‍यवाहार के चलते  कई धारावाहिकों से बाहर भी निकाला जा चुका हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन