A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: मंदना करीमी को है बॉलीवुड में आने का इंतजार

Bigg Boss 9: मंदना करीमी को है बॉलीवुड में आने का इंतजार

नई दिल्ली: बॉलीवुड में 'रॉय' फिल्म में अतिथि भूमिका चुकीं अभिनेत्री मंदना करीमी का मानना है कि फिल्म जगत में उनकी औपचारिक शुरुआत होनी अभी बाकी है। उन्हें अपनी आगामी फिल्म 'क्या कूल हैं हम

Bigg Boss 9: मंदना करीमी को है...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: मंदना करीमी को है बॉलीवुड में आने का इंतजार

नई दिल्ली: बॉलीवुड में 'रॉय' फिल्म में अतिथि भूमिका चुकीं अभिनेत्री मंदना करीमी का मानना है कि फिल्म जगत में उनकी औपचारिक शुरुआत होनी अभी बाकी है। उन्हें अपनी आगामी फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' से काफी उम्मीदें हैं। मंदना इस दिनों टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस नौ' में नजर आ रही हैं। उन्होंने सलमान खान के शो में प्रवेश लेने से पहले लोनावाला से फोन पर आईएएनएस को बताया, "मैंने 'भाग जॉनी' और 'रॉय' जैसी फिल्में की हैं और इसके बाद मैंने 'मैं और चार्ल्स' में अतिथि भूमिका निभाई। हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री के रूप में मेरी शुरुआत 'क्या कूल हैं हम 3' से होगी।"

ये भी पढ़ें- मंडाना और कीथ की नजदीकियां देख रोशेले हुईं गुस्से से लाल

'क्या कूल हैं हम 3' में मंदना एक पंजाबी लड़की की भूमिका में हैं। इस फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, "यह फिल्म मेरे दिल के करीब है। मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। यह एक पारिवारिक फिल्म है। मैं इसमें तुषार कपूर की जोड़ीदार हूं।"

बताया जा रहा है कि अभिनेता रितेश देशमुख 'क्या कूल हैं हम' के तीसरे सीक्वल में नहीं होंगे। वह इससे पहले दोनों सीक्वल में थे। जबकि आफताब शिवदासानी फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे।

Latest Bollywood News