नई दिल्ली: सलमान खान के शो बिग बॉस 9 में कल का दिन लड़ाई से भरपूर रहा। सुबह-सुबह ‘शिव जी के टांडव’ वाला गीत ही काफी था ये आभास दिलाने के लिए कि आज का दिन लड़ाई और झगड़े से भरपूर होने वाला है। बिग बॉस ने फ्रैंड्स पेज टास्क के लिए कल दो प्रिताभागी- सुय्यश और प्रिंस को नामांकित किया था जिसमें वो दोनों आमने-सामने रहे। दोनों को अपने-अपने स्टेटस अपडेट कर घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को अपना दोस्त बनाना था। इसमें घर के सदस्य उनसे उनके स्टेटस की वजह भी पूछ सकते थे।
ये भी पढ़ें- कीथ की एक्स-वाइफ ने शो में आने के बार में क्या कहा
इसी टास्क से निकली कई सारी बातें जो लड़ाई की वजह बनी। एक तरह सभी घरवाले आपस में भिड़ते हुए दिखे। कभी सुय्य्श और अमन एक दूसरे को सफाई देते हुए नजर आए, तो कभी रौशेल और सुय्यश किसी गलत फहमी के कारण अपनी आवाज उंची करते हुए दिखे। लेकिन सबसे बड़ा घमासान प्रिसं और सुय्यश में देखने को मिला वो भी एक बार नहीं बल्कि दो बार।
ये तो हम सभी देख रहे हैं कि शुरुआत से किश्वर, सुय्यश और प्रिंस की सांठ-गांठ काफी मजबूत हैं। और इसी वजह से बाकी घर वाले काफी चिंता में हैं। लेकिन सोमवार के एपीसोड में जब से बिग बॉस के ‘पंडित जी’ ने किश्वर के दिमाग में मंत्र फूंका है तब से इनमें कलह शुरू हो गई है।
कल इसका विक्राल रूप भी देखने को मिला। सबसे पहले प्रिसं शो की प्रतिभागी किश्वर से लड़ते हुए दिखे। प्रिंस का कहना था कि उसने हमेशा किश्वर का सपोर्ट किया है वहीं अपने आप को उसकी बहन कहने वाली किश्वर ने उसके लिए कुछ भी नहीं किया। प्रिंस का कहना था कि जो सही है उसे कहने से वो बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।
अगली स्लाइड में पढ़ें प्रिंस और सुय्यश में कैसे हुई लड़ाई-
Latest Bollywood News