1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: कीथ की एक्स-वाइफ ने शो में आने के बार में क्या कहा

Bigg Boss 9: कीथ की एक्स-वाइफ ने शो में आने के बार में क्या कहा

 Published : Oct 27, 2015 11:54 am IST,  Updated : Oct 27, 2015 12:00 pm IST

नई दिल्ली: खबरे हैं कि कीथ सिकेरा की एक्स-वाइफ समयुक्ता बिग बॉस 9 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शामिल होगीं। इसकी वजह से सोशल मीडिया और दर्शकों के चर्चा है कि समयुक्ता के

Bigg Boss 9: कीथ की एक्स-वाइफ...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: कीथ की एक्स-वाइफ ने शो में आने के बार में क्या कहा

नई दिल्ली: खबरे हैं कि कीथ सिकेरा की एक्स-वाइफ समयुक्ता बिग बॉस 9 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शामिल होगीं। इसकी वजह से सोशल मीडिया और दर्शकों के चर्चा है कि समयुक्ता के आने से कीथ और रोशैल के रिश्ते में दरारे पड़ सकती हैं। इस पर जब एक मीडिया चैनल ने समयुक्ता से पूछा कि क्या वो वाकई में सलमान खान के शो में आने वाली हैं, तो इसके जवाब में उनका कहना था कि अभी तक किसी ने भी उन्हें शो में आने का ऑफर नहीं दिया है। वहीं उनसे जब पूछा गया कि क्या वो शो पर आना चाहेंगी तो उन्होंने कहा कि वो अभी कुछ कह नहीं सकती।

ये भी पढ़ें- रूपल ने खोली प्रतिभागियों के पोल, कहा मंदाना तो किसी का गला भी कांट देगी

मीडिया खबरों की माने तो तलाक के चार साल बाद भी समयुक्ता बिग बॉस 9 के प्रिताभागी किथ को भूल नहीं पाईं है। जब से कीथ शो के अंदर गए है तब से समयुक्ता पर काफी आघात हो रहा है। कीथ और रोशैल का करीब आना उन्हें पुरानी यादों में दोबारा ले जा रहा है जिन्हें वो भूल चुकी थीं।

अगर समयुक्ता शो पर आती है तो ये तय है कि लव ट्राएंगल देखने को जरूर मिलेगा जो कुछ समय पहले कीथ, रोशैल और मंदाना में दिख रहा था।

बहरहाल कल के एपीसोड में तीसरी बार नॉमिनेशन की प्रक्रिया देखी गई थी जिसमें कीथ, रिमी, मंदाना, विकास, दिगांगना, अरविंद डेंजर जोन में हैं।

इनमें अधिकतर प्रतिभागियों ने अरविंद का नाम लिया था जिसमें ज्यादातर लोगों ने ये वजह बताई थी कि वो चुपचाप रहते हैं और घर के कार्यों में भाग नहीं लेते।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन