1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, एक प्लेयर को मिला मेडन कॉल अप

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, एक प्लेयर को मिला मेडन कॉल अप

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 22, 2026 09:44 pm IST,  Updated : Jun 22, 2026 09:44 pm IST

Eng Squad For Ind Series: 1 जुलाई से टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए ECB ने अपने 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

England Cricket Team- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम Image Source : AP

Eng Squad For Ind Series: जुलाई में टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। 1 जुलाई से टी20 सीरीज का आगाज होगा जिसके लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए ECB ने 17 प्लेयर्स का चयन किया है। इस टीम में ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार सीनियर टीम में चुना गया है। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी और बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं। इस पूरी टीम में जेम्स कोल्स ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अब तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

टी20 सीरीज के लिए कई अनुभवी प्लेयर्स को मिला है मौका

भारत के खिलाफ सीरीज में भी हैरी ब्रूक टीम के कप्तान बने रहेंगे। टीम में कुछ प्लेयर्स की वापसी भी हुई है। जॉर्डन कॉक्स, सनी बेकर और साकिब महमूद को टीम में वापस बुलाया गया है, जिन्हें 2026 टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं मिली थी। वहीं, ब्रायडन कार्स और जेमी ओवरटन चोटिल होने के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इस टीम में जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और फिल साल्ट जैसे अनुभवी प्लेयर्स मौजूद हैं। इसके साथ ही जैकब बेथेल और रेहान अहमद जैसे युवा खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है।

जेम्स कोल्स का प्रदर्शन अब तक कैसा रहा?

21 साल के जेम्स कोल्स ने अपने टी20 करियर की 61 पारियों में 28.60 की औसत और 146.37 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 1373 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 7 अर्धशतक भी दर्ज हैं। इसके अलावा कोल्स ससेक्स काउंटी टीम के लिए सबसे कम उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने महज 16 साल और 157 दिन की उम्र में अपना पहला मैच खेला था। गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है, वहां उन्होंने 8.27 के इकोनॉमी रेट और 26.94 की औसत से 53 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन बार एक मैच में चार-चार विकेट लेने का कारनामा भी किया है।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड

IND vs ENG T20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में होगा। सीरीज का दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा, इसके बाद तीसरा मैच 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में होगा। आखिरी दो टी20 मैच 9 और 11 जुलाई को ब्रिस्टल और साउथेम्प्टन में खेले जाएंगे। इस टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे (ODI) सीरीज भी खेली जाएगी।

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट का फेडरर और अल्कारेज कौन? विंबलडन 2026 से पहले संजू सैमसन का दिलचस्प बयान

इंडिया सीरीज के लिए आयरलैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, 29 साल के खिलाड़ी को मिली कप्तानी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल