A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: रिमी सेन ने अपनी शादी के बारे में किया खुलासा

Bigg Boss 9: रिमी सेन ने अपनी शादी के बारे में किया खुलासा

नई दिल्ली:- 'बिग बॉस 9 डबल ट्रबल' की प्रतिभागी रिमी सेन जब से शो में आई हैं तभी से वह काफी चुप-चाप रही हैं। अब तक वह घर के अंदर अपनी मौजूदगी ठीक से दर्ज

रिमी सेन ने अपनी शादी...- India TV Hindi
रिमी सेन ने अपनी शादी के बारे में किया खुलासा

नई दिल्ली:- 'बिग बॉस 9 डबल ट्रबल' की प्रतिभागी रिमी सेन जब से शो में आई हैं तभी से वह काफी चुप-चाप रही हैं। अब तक वह घर के अंदर अपनी मौजूदगी ठीक से दर्ज नहीं करा पाई हैं। वो न ही किसी से ज्यादा वार्तालाप करती हैं और न हीं घर के कार्यों में ज्यादा रूचि लेती हैं। इसी के कारण शो के होस्ट सलमान खान ने भी पिछले हफ्ते रिमी से पूछा था कि फिल्म 'क्योंकि' की चुलबुली अभिनेत्री रिमी कहा चली गई। वो उसे दोबारा उसी रूप में देखना चाहते हैं।

सलमान ने इतना कहा और रिमी ने धीरे-धीरे घर के बाकी सदस्यों के साथ घुलना-मिलना शुरु कर दिया और अब वह शो के प्रतिभागियों के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें भी शेयर करती हुई नजर आईं।

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: सुय्यश राय रह चुके हैं प्रॉस्टिट्यूट

रिमी को घर के सदस्य मंदना करीमी और युविका चौधरी से बात करते हुए देखा गया। वह उनके साथ अपनी शादी को लेकर कुछ बातें कर रही थीं। उन्होंने बताया कि वह अभी शादी के लिए तैयर नहीं हैं। भले ही वो शादी कर लें, लेकिन बच्चों के बारे में तो वो सोच भी नहीं सकती। रिमी की मां भी एक बार बता चुकी हैं कि रिमी कभी शादी नहीं करना चाहती।

इसके बाद रिमी ने अपने पिछले रिलेशनशिप पर भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वो अपनी जिंदगी में बस एक ही बार रिलेशनशिप में रही हैं और आगे के लिए वह ऐसे किसी भी रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं। उनकी बातों को ध्यान से सुन रही मंदना ने मजाक करते हुए कहा, "अगर तुम बच्चे नहीं चाहती तो कोई बात नहीं, तुम मेरे बच्चों के साथ खेल लेना।"

अगली स्लाइड में भी पढ़ें-

Latest Bollywood News