नई दिल्ली: टीवी अभिनेता सुय्यश राय बिग बॉस 9 के प्रबल दावेदारों में से एक माने जा रहे हैं। सलमान खान के शो में वो अपनी गर्लफ्रैंड किश्वर मर्चेंट के साथ आए हैं हालांकि दोनों के बीच में लड़ाई और झगड़ा दोनों ही देखने को मिल रहा है। सुय्यश कई लोकप्रिय धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं लेकिन आपको शायद ही पता होगा कि वो प्रॉस्टिट्यूशन के व्यवसाए में भी रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें- घर बना जंग का मैदान, प्रिंस ने सुय्यश से कहा ‘तमीज में रह’
जी हां, ये चौकाने वाला खुलासा हुआ है एक रियेलिटी फिल्म 'बॉल्स-इंडियाज फर्स्ट रियलिटी फिल्म ऑन सेक्स' में जिसमें सुय्यश सहित 13 अन्य स्टार्स दिख रहे हैं और ये सब सेक्स, इच्छाओं, फैंटेसी, घरेलू हिंसा, कास्टिंग काउच और रेप जैसी बातों पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं।
इस शो के एक सीन में सुय्यश ये कबूलते है कि वो जिगोलो की सर्विस (मेल प्रास्टीट्यूट) दे चुके हैं और इससे उन्होंने 40000 रुपय भी कमाए थे। सुय्यश उस सीन में ये भी कहते है कि उन्हें इस काम में काफी मजा भी आया था।
दरअसल ये फिल्म रेडिया जॉकी अनिरुद्ध चावला ने बनाई थी जिसमें 13 लड़के-लड़कियों को तीन दिन के लिए एक कमरे में बंद कर दिया जाता है और सिर्फ कैमरे उनकी बातें रिकॉर्ड करते हैं।
वीडियो में सुय्यश बताते है कि वो उन दिनों मुंबई में संघर्ष कर रहे थे। वो उस वक्त घर से रुपए नहीं लेते थे। इसी वजह से उन्होंने जिगोलो का रास्ता अपनाया और एक बार वो प्रॉस्टिट्यूट बने थे और इसके लिए उन्हें 40000 रुपए भी मिले थे।
एक समाचार पत्रिका को दिए गए इंटरव्यू में अनिरुद्ध ने सुय्यश के बारे में बताया है उन्हीं की तरह कई मॉडल्स ये काम कर चुके हैं। कई लोग ये बातें खुलकर नहीं बता पाते लेकिन सुय्यश ने इस बात को खुलकर स्वीकार है जो काबिल-ए-तारीफ है।
अगली स्लाइड में देखिए फिल्म की वीडियो जिसमें सुय्यश इस बात को स्वीकारते हैं-