1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: भारत से कितना अलग है अमेरिका के ऑफिस का वर्क कल्चर? भारतीय शख्स के दावों पर यूजर्स ने किया रिएक्ट

Video: भारत से कितना अलग है अमेरिका के ऑफिस का वर्क कल्चर? भारतीय शख्स के दावों पर यूजर्स ने किया रिएक्ट

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Jun 24, 2026 11:54 am IST,  Updated : Jun 24, 2026 11:54 am IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बताया गया है कि, भारत से अमेरिका के ऑफिस का वर्क कल्चर कितना अलग है ?

US vs India Work Culture, Viral Video, How different is US office compared to India, viral news- India TV Hindi
भारतीय शख्स का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@DESIDAD_IN_AMERICA

Viral Video: अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने भारत और अमेरिका के वर्क कल्चर में अंतर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा है कि अमेरिका में वर्क लाइफ बैलेंस के लिए कहीं अधिक व्यवस्थित धारणा अपनाई जाती है। नितिन मल्होत्रा ​​नाम के इस व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अमेरिका जाने से पहले भारत में काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, 'भारत बनाम अमेरिका: वर्क लाइफ बैलेंस।'

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @desidad_in_america नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में शख्स ​​ने कहा, 'मैंने भारत में लगभग पांच साल काम किया और आज मैं लगभग 15 साल से अमेरिका में हूं। अब मैं अमेरिकी नागरिक हूं। भारत में काम करते हुए आठ घंटे की शिफ्ट पूरी करने के बाद ऑफिस से निकलते समय अक्सर लोग मुझे अजीब नज़रों से देखते थे। अगर मैं सुबह 10 बजे काम शुरू करता और शाम 6 बजे या फिर आठ घंटे पूरे करने के बाद शाम 6:30 बजे निकलता, तो ऑफिस के कर्मचारी और मेरे आस-पास के लोग मुझे ऐसे घूरते जैसे कुछ गड़बड़ हो। ऐसा लगता था जैसे वे सोच रहे हों, इतनी जल्दी ये कहां जा रहा है?' 

अमेरिका का अनुभव भी बताया 

भारतीय शख्स ​​ने आगे कहा कि अमेरिका में उनका अनुभव बिल्कुल अलग रहा है। वे बोले कि, 'यहां मैं आठ घंटे काम करता हूं, अटेंडेंस लगाता हूं और घर चला जाता हूं। मेरे आस-पास के लोगों को इससे कोई परेशानी नहीं होती। मेरी शिफ्ट खत्म होते ही मैं सीधे घर चला जाता हूं।' उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उनके मैनेजर ने काम के बाद उन्हें फोन किया और अगले दिन फोन उठाने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा, 'वह बहुत खुश थीं कि मैंने फोन उठाया। अगले दिन उन्होंने मेरी सराहना की और मुझे अतिरिक्त काम के लिए डेढ़ गुना वेतन भी दिया। अमेरिका में यही वर्क कल्चर है। अगर आप 40 घंटे से अधिक काम करते हैं, तो आपको ओवरटाइम का भुगतान किया जाता है, आमतौर पर डेढ़ गुना दर से।' उन्होंने स्पष्ट किया कि, 'भारत में भी ऐसी व्यवस्थाएं मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिका में वर्क लाइफ बैलेंस के कल्चर की संस्कृति अधिक मजबूत है। यहां मैनेजर काम के बाद बेवजह फोन नहीं करते। आपके काम के घंटे स्पष्ट रूप से निर्धारित हैं और सब कुछ सुव्यवस्थित है। इस संस्कृति के कारण यहां के लोग बहुत खुश हैं। मुझे सच में लगता है कि भारत को भी इस दृष्टिकोण का अनुसरण करना चाहिए।'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो पर इंस्टाग्राम पर कई प्रतिक्रियाएं आई हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भारत को यही सीखने की जरूरत है।' दूसरे ने लिखा कि, 'काम को आपकी पूरी जिंदगी पर हावी नहीं होना चाहिए।' तीसरे यूजर ने कहा, 'ओवरटाइम का भुगतान हमेशा होना चाहिए, चाहे आप कहीं भी काम करें।' एक अन्य प्रतिक्रिया में लिखा था, 'इसीलिए काम और निजी जीवन में संतुलन इतना महत्वपूर्ण है।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
स्वादिष्ट खाना, शानदार स्वागत और बेहिसाब मस्ती... जब जयपुर की शाही शादी में पहुंचा बिन बुलाया विदेशी टूरिस्ट, VIDEO  

फ्लाइट अटेंडेंट ने प्लेन में कूड़ा फैलाने वालों को खास अंदाज में दी नसीहत, Video शेयर ​कर लिखा...
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।