1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का खेल खत्म, चार टीमें टी20 विश्व कप से बाहर

ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का खेल खत्म, चार टीमें टी20 विश्व कप से बाहर

 Published : Jun 24, 2026 11:31 am IST,  Updated : Jun 24, 2026 11:31 am IST

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से पाकिस्तानी टीम अब बाहर हो चुकी है। टीम ने चार मैच खेले हैं और अब तक अपनी जीत का खाता नहीं खोल पाई है। हालांकि टीम अपने बाकी बचे हुए लीग मैच अभी खेलेगी।

pakistan cricket team- India TV Hindi
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले चल रहे हैं। सभी टीमें एक दूसरे को पछाड़ने की कोशिश में लगी हैं। हालांकि अभी तक कोई भी ऐसी टीम नहीं है, जिसने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली हो। हां, इतना जरूर है कि चार टीमों का पत्ता जरूर कट गया है। यानी वे अब सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। इसमें एक पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम भी है। 

भारत के ग्रुप से पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें बाहर

इस साल इंग्लैंड में हो रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में कुल मिलाकर 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें छह छह के दो ग्रुपों में बांटा गया है। जो भी दो टीमें अपने अपने ग्रुप में टॉप करेंगी, वो सेमीफाइनल में चली जाएंगी। इस बीच चार टीमें इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। ग्रुप ए से पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें एलिमिनेट हो चुकी हैं। पाकिस्तानी टीम चार और नीदरलैंड्स ने तीन मैच खेल लिए हैं, लेकिन उन्हें अब तक एक भी मैच में जीत नहीं मिली है। इसलिए ये टीमें अपने अपने ग्रुप में इस वक्त सबसे नीचे चल रही हैं और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि वे अभी अपने बचे हुए मैच खेलती हुई नजर आएंगी। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल के करीब, भारत दूसरे नंबर पर

इसी ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर चल रही है। टीम ने अपने चार मैच खेलकर सभी में जीत दर्ज की है। उसके पास आठ अंक हो गए हैं, टीम सेमीफाइनल के करीब है, एक और मैच जीतते ही वो इसके लिए क्वालीफाई कर जाएगी। भारतीय महिला टीम की बात की जाए तो वो अभी दूसरे नंबर पर चल रही है। टीम ने तीन मैच खेलकर उसमें से दो जीते हैं और एक में हार मिली है। उसके पास चार अंक हैं। भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के पास चार चार अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण टीम इस वक्त दूसरे नंबर पर है। 

ग्रुप बी से स्कॉटलैंड और आयरलैंड का पत्ता हो गया साफ

ग्रुप बी की बात की जाए तो उसमें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का जलवा देखने के लिए मिल रहा है। दोनों टीमों ने अपने तीन तीन मैच खेलकर सभी जीते हैं। उनके पास छह छह अंक हैं। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के चार चार अंक हैं। स्कॉटलैंड के पास दो ही अंक अब तक हो पाए हैं, वहीं आयरलैंड ने चार मैच खेल लिए हैं, लेकिन एक में भी जीत नहीं मिली है। इस ग्रुप से स्कॉटलैंड और आयरलैंड की टीमें बाहर हो चकी हैं। अब जल्द ही टीमें आखिरी चार में अपनी जगह पक्की करना शुरू कर देंगी। 

यह भी पढ़ें 

दिग्गज क्रिकेटर का 94वें बर्थडे पर निधन, मैच के बीच मंगेतर की मौत की खबर के बाद भी मैदान पर उतरे थे

चमारी अट्टापट्टू का ऐतिहासिक शतक, T20 वर्ल्ड कप में रचा अनोखा इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल