A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: ऋषभ पर लगा sexual abuse का आरोप, कंवलजीत ने उठाया मंदाना पर हाथ

Bigg Boss 9: ऋषभ पर लगा sexual abuse का आरोप, कंवलजीत ने उठाया मंदाना पर हाथ

नई दिल्ली: सलमान खान का शो बिग बॉस 9 इन दिनों कुछ वाइल्ड कार्ड प्रतिभागियों की वजह से थोड़ा रोचक होते हुए दिख रहा है। लेकिन बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क को परफॉर्म करते

Bigg Boss 9: प्रिया ने ऋषभ पर...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: प्रिया ने ऋषभ पर लगा sexual abuse का आरोप

नई दिल्ली: सलमान खान का शो बिग बॉस 9 इन दिनों कुछ वाइल्ड कार्ड प्रतिभागियों की वजह से थोड़ा रोचक होते हुए दिख रहा है। लेकिन बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क को परफॉर्म करते हुए कुछ गलत हरकते भी हो रही हैं। कल ही ऑस्ट्रेलिया में रह रही भारतीय मूल की प्रिया ने घर में प्रवेश किया था और आज वो घर के सदस्यों से लड़ती हुई नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें- पांच चौकाने वाली बातें जो निष्कासित अमन वर्मा ने की

गाय से दूध निकालने वाले टास्क के दौरान ऋषभ प्रिया की मदद करते हैं, लेकिन वो जल्द ही उनके कुछ ज्यादा ही करीब आ जाते हैं। ऋषभ इस टास्क के दौरान प्रिया की उंगलिया चाटने लगते हैं जिसे देख प्रिया उनपर शारीरिक शोषण का आरोप लगा देती हैं।

हैरान करने वाली बात तो ये है कि ऋषभ ये इल्जाम लगने के बाद भी बेपरवाह होकर हंसते रहते हैं वहीं घर के सबसे बुजुर्ग प्रतिभागी कंवलजीत प्रिया से बड़ी ही बेशर्मी से कहते है कि वो चांट रहा है तो चंटवा लो।

कंवलजीत सिर्फ यहीं नहीं रुके। उन्होंने भी इस टास्क को परफॉर्म किया, लेकिन इस दौरान वो मंदाना पर हाथ उठा बैठे। कंवलजीत ने मंदाना को तेजी से पीछे की तरफ धक्का दिया जिससे मंदाना के हाथ में चोट भी आ गई और वो रो पड़ी।

वैसे कंवलजीच और प्रिया को ज्यादा समय नहीं हुआ है घर में आए हुए कि वो सबकी नाक में दम करने लगे हैं। प्रिया टास्क के बाद भी ऋषभ पर लगातार आरोप लगाती रहीं कि उन्होंने उनको सेक्शुअली हैरेस किया है।

वहीं कंवलजीत भी कई अटपटी हरकतें कर सबकी हिट लिस्ट में शामिल होते जा रहे हैं।

Latest Bollywood News