1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: पांच चौकाने वाली बातें जो निष्कासित अमन वर्मा ने की

Bigg Boss 9: पांच चौकाने वाली बातें जो निष्कासित अमन वर्मा ने की

 Published : Nov 23, 2015 11:56 am IST,  Updated : Nov 23, 2015 12:25 pm IST

नई दिल्ली- कल अमन वर्मा छठें प्रतिभागी बने सलमान खान के शो बिग बॉस 9 को अलविदा कहने वाले। उनका एलीमिनेशन सिर्फ उन्हीं के लिए नहीं बल्कि बाकी प्रतिभागी और दर्शकों के लिए भी काफी

Bigg Boss 9: पांच चौकाने वाली...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: पांच चौकाने वाली बातें जो निष्कासित अमन वर्मा ने की

नई दिल्ली- कल अमन वर्मा छठें प्रतिभागी बने सलमान खान के शो बिग बॉस 9 को अलविदा कहने वाले। उनका एलीमिनेशन सिर्फ उन्हीं के लिए नहीं बल्कि बाकी प्रतिभागी और दर्शकों के लिए भी काफी चौकाने वाला है। शो को जीतने के लिए बिग बॉस 9 से बेघर हो चुके सभी प्रतिभागियों की अमन पहली पसंद थे। अंकित गेरा और पुनीत वशिष्ठ ने भी अपने इंटरव्यू में इस बात को माना था कि अमन शो के विजेता के रुप में प्रबल दावेदार हैं।

जाहिर था कि अमन चौक से गए थे जब सलमान खान ने उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर बुलाया। अब ये तो मानना पड़ेगा कि बिग बॉस काफी अनप्रेडिक्टिबल है। खैर अमन ने घर से बाहर आते ही कुछ चौकाने वाली बाते की हैं जो हम आपको बताने जा रहे हैं-

ये भी पढ़ें- वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी प्रिया के निशाने पर हैं सलमान खान

रिमी सेन पर निशाना- अमन ने कहा कि वो काफी निराश अपने एलीमिनेशन से। उन्होंने कहा कि ये बहुत अनुचित है कि उनके जैसे योग्य प्रतिभागी घर के बाहर हैं और रिमी सेन जैसी गैर रुचि रखने वाली प्रतिभागी लगातार एलीमिनेशन से बच रही हैं। हम लगातार सारे टास्क में भागीदार थे लेकिन रिमी आराम फरमाती रहीं जिसकी वजह से हमें उन टास्क्स में हार मिली।

मंदाना करीमी-रौशेल राव की लड़ाई- अमन ने कहा कि एक बार मंदाना को इस बात का आभास हो जाए कि कोई उनके प्रति अच्छा नहीं है तब ये वहम उनके दिमाद से कोई नहीं निकाल सकता। रौशेल पर भरोसा करना अब मंदाना के लिए काफी मुश्किल होगा।

रौशेल पर अमन को भरोसा- अमन का कहना है कि काफी समय तक वो अपने ब्वाएफ्रैंड कीथ की छत्रोछाया में रहीं, लेकिन जब से कीथ घर से बाहर गए हैं तब से रौशेल खुद अपनी बातों को सबके सामने रख रही हैं। सही के लिए वो लड़ती हैं और अपने विचारों को वो सबके सामने रखती हैं। मुझे उनपर भरोसा है।

अगली स्लाइड में जानिए किन प्रतिभागियों पर अमन ने लगाया है दांव-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन