A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: विकास को लगा अमन का रवैया अडियल

Bigg Boss 9: विकास को लगा अमन का रवैया अडियल

मुंबई: गायक-अभिनेता विकास भल्ला 'बिग बॉस 9' के घर से बाहर निकल चुके हैं लेकिन उन्होंने अपने सह-प्रतिभागी प्रिंस नरूला और सुयश राय को अपनी शुभकामनाएं दी हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ये दोनों

Bigg Boss 9: विकास को लगा अमन...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: विकास को लगा अमन का रवैया अडियल

मुंबई: गायक-अभिनेता विकास भल्ला 'बिग बॉस 9' के घर से बाहर निकल चुके हैं लेकिन उन्होंने अपने सह-प्रतिभागी प्रिंस नरूला और सुयश राय को अपनी शुभकामनाएं दी हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ये दोनों मनोरंजन कर रहे हैं और उनमें जीतने के गुण हैं।

सप्ताहंत में हुए दोहरे निष्कासन के तहत 43 वर्षीय अभिनेता और अरविंद वेगड़ा को रियल्टी कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया है।

धारावाहिक ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के अभिनेता ने बताया कि घर से निकलते हुए उन्होंने प्रिंस और सुयश को अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी है जो कि कार्यक्रम में उनकी कमजोरी है।

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: कीथ और रोशेल दिखे पूल में रोमांस करते हुए

विकास ने पीटीआई भाषा को बताया, मैं प्रिंस या सुयश के जीतने की कामना करता हूं क्योंकि दोनों इसके योग्य हैं। वे मनोरंजक भी हैं। वास्तव में यह दोनों सारे दिए गए कामों को बहुत अच्छे ढंग से करते हैं और अपना काम पूरा करने को लेकर उनमें जोश है। सभी उनके साथ खुश रहते हैं। केवल एक बात है, उनका गुस्सा, जिसे उन्हें काबू में रखना चाहिए। मैंने उनसे कहा कि अगर वे ऐसा करते हैं तो वे शो को जीत सकते हैं।

जब उनसे पूछा गया कि वह किस प्रतिभागी को घर के अंदर पसंद नहीं करते हैं तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अमन वर्मा कई बार अडि़यल रवैया अख्तियार कर लेते हैं और वह अनावश्यक रूप से सुयश को निशाना बनाते हैं। उनके साथ स्वच्छता का भी कुछ मामला है।

Latest Bollywood News