1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: कीथ और रोशेल दिखे पूल में रोमांस करते हुए

Bigg Boss 9: कीथ और रोशेल दिखे पूल में रोमांस करते हुए

 Published : Nov 02, 2015 06:40 pm IST,  Updated : Nov 02, 2015 06:57 pm IST

नई दिल्लीः सलमाम खान के शो बिग बॉस 9 को तीन हफ्ते हो चुके हैं और अब धीमे-धीमे इसमें लड़ाई-झगड़े, छल-कपट जैसी चीजों का आगमन होने लगा है। लेकिन इन सबके बीच कीथ और रोशेल

Bigg Boss 9: कीथ और रोशेल दिखे...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: कीथ और रोशेल दिखे पूल में रोमांस करते हुए

नई दिल्लीः सलमाम खान के शो बिग बॉस 9 को तीन हफ्ते हो चुके हैं और अब धीमे-धीमे इसमें लड़ाई-झगड़े, छल-कपट जैसी चीजों का आगमन होने लगा है। लेकिन इन सबके बीच कीथ और रोशेल का प्यार परवान पर है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में ये दोनों घर के स्वीमिंग पूल में आग लगाते नजर आ रहे हैं। जहां कीथ अपनी बॉडी का नजारा देने से पीछ नहीं हट रहे हैं वहीं रोशेल भी पिंक कलर के स्वीमिंग सूट में गजब ढ़ा रही हैं।

ये भी पढ़ें- शो में सबको हराना चाहता है ये वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी

एक तस्वीर में तो कीथ अपनी प्रमिका को कंधे पर बैठाए हुए दिख रहे हैं। शो की शुरुआत से अभी तक ऐसा मौका नहीं आया है जहां इन दोनों के बीच में कभी लड़ाई वाली स्थिति उत्पन्न हुई हो। इस जोड़े ने हमेशा ही एक-दूसरे का खूब साथ दिया है और तारीफे के पुल भी बांधे हैं।

Keith

दूसरी तस्वीर में प्रतिभागी प्रिंस नरूला भी दोनों को कंपनी देने के लिए स्वीमिंग पूल में कूदते हुए दिखे। लेकिन लगता है ये शायद कबाब में हड्डी ही बने।

इस पूल को घर के नए सदस्य ऋषभ सिन्हा ने आते ही साफ किया था जिसका फायदा सभी घरवाले उठाते हुए दिख रहे हैं। आज के एपीसोड में ऋषभ का धूम-धड़ाके के साथ स्वागत होगा और आते ही वो शो की सभी लड़कियों से दोस्ती करना चाहेंगे जैसा कि उन्होंने घर में आने से पहले कहा था।

शो में वो एक रणनीति के तहत आए हैं और उनका मकसद है शो को जीतकर इतिहास रचना। अब अपने मंसूबे में वो कामयाब होते हैं या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। अगली स्लाइड में देखिए कीथ और रोशेल की पूल वाली सभी हॉट तस्वीरें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन