नई दिल्ली:- बॉलीवुड के लव-बर्ड्स की अगर बात की जाए तो करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु इन दिनों सुर्खियों में ही छाए हुए हैं। इन दोनों के अफेयर्स की खबरें किसी से छुपी नहीं हैं इन्हें कई जगहों पर साथ वक्त बिताते हुए देखा जा चुका हैं। और अब खबर है कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन के बंधने वाले हैं।
इसे भी पढ़े:- बिपाशा बसु ने अपनी शादी के बारे में युवराज सिंह से कहा...
बिपाशा ने हाल ही में करण की मुलाकात अपनी मां से करवाई है। खबरों के मुताबिक बिपाशा की मां ने भी करण और उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है। पहले कहा जा रहा था कि बिपाशा की मां को उनका और करण का रिश्ता पसंद नहीं था। लेकिन अब उन्होंने इनके रिश्ते को हरी झंड़ी दिखा दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर करण की एक तस्वीर शेयर की गई है जिसमें वह बिपाशा और उनकी मां के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में करण, बिपाशा की मां के काफी करीब बैठे नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर से इस बात का अंदाज लगाया जा सकता है कि बिपाशा की मां को अब इनके रिश्ते से कोई परेशानी नहीं है। इसके साथ ही करण की एक्स-वाइफ जेनिफर ने भी इन दोनों को ट्वीट के जरिए शुभाकामनाएं दी हैं। हालांकि करण के तलाक में अभी वक्त लग रहा है जिसकी वजह जेनिफ़र विंगेट द्वारा मांगी गई मोटी रकम है। बिपाशा और करण की शादी तो तलाक के बाद ही मुमकिन है, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा, कि इन दोनों के प्यार को रजामंदी मिल गई है।
Latest Bollywood News