1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिपाशा बसु ने अपनी शादी के बारे में युवराज सिंह से कहा...

बिपाशा बसु ने अपनी शादी के बारे में युवराज सिंह से कहा...

 Published : Nov 17, 2015 05:58 pm IST,  Updated : Nov 17, 2015 06:52 pm IST

नई दिल्ली:- बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के रिश्ते को लेकर आए दिन मीडिया में खबरेे आती रहती हैं। खबरों के अनुसार दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन्हें हर

बिपाशा बसु ने अपनी...- India TV Hindi
बिपाशा बसु ने अपनी शादी के बारे में युवराज सिंह से कहा...

नई दिल्ली:- बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के रिश्ते को लेकर आए दिन मीडिया में खबरेे आती रहती हैं। खबरों के अनुसार दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन्हें हर जगह साथ देखा जाता है जैसे कभी हॉलीडे मनाते हुए, जिम में वर्कआउट करते हुए, किसी पार्टी तो कभी-कभी इनके बारे में ऐसी खबरे भी आई हैं कि ये दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। इनसे जब भी इनके रिश्ते के बारे में पूछा गया है तो दोनों ने हमेशा ही एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया है। लेकिन अब लगता है कि बिपाशा इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहती हैं। और इसका खुलासा बिप्स ने सोशल मीडिया पर किया।

इसे भी पढ़े:- जानिए बिपाशा बसु ने करण ग्रोवर की 'हेट स्टोरी 3' पर क्या कहा

दरअसल हाल ही में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजेल कीच से सगाई की है जिसकी बधाई देते हुए बिपाशा ने उन्हें एक ट्वीट किया। युवी ने इसका रिप्लाई करते हुए बिपाशा को लिखा, “थैंक्यू बिप्स कुमारी, अब तुम्हारी बारी है!” इस ट्वीट से युवराज का सीधा इशारा बिपाशा की शादी की तरफ था और बिपाशा के दोबारा किए गए ट्वीट ने इस बात की पुष्टि भी कर दी।

बिपाशा ने उनके जवाब में लिखा, “जल्द ही मेरा नम्बर भी आएगा।” और इसी के साथ उन्होंने खूब सारे स्माइलीज भी भेजे। इन दोनों की ऐसी बातचीत को देखकर तो लगता है कि बिपाशा ने अब शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर ही लिया है।

Bipasha

लेकिन करण सिंह ग्रोवर की बातों से तो नहीं लगता कि अभी उनका शादी करने का कोई इरादा है। करण ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि, "बिपाशा और मैं बहुत करीब हैं, हम एक- दूसरे के साथ काफी वक्त बिताते हैं, हम साथ में वर्कआउट करते हैं, हमें एक दूसरे का साथ अच्छा लगता है, लेकिन हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं उससे ज्यादा कुछ भी नहीं।"

अगली स्लाइड में देखिए बिपाशा-करण की तस्वीर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन