A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रैंप पर चलते हुए यूं फिसली बॉलीवुड अभिनेत्रियां

रैंप पर चलते हुए यूं फिसली बॉलीवुड अभिनेत्रियां

अगर आप सोचते ही रैंप पर चलने के लिए एक पर्फेक्ट फिगर और खूबसूरत चेहरा होना काफी है तो आप बिल्कुल गलत हैं। दरअसल इन सबके अलावा रैंप पर वॉक करने के लिए आत्मविश्वास संतुलन रखना भी आना चाहिए।

poonam sonakshi- India TV Hindi
poonam sonakshi

नई दिल्ली:- अगर आप सोचते हैं कि रैंप पर चलने के लिए एक पर्फेक्ट फिगर और खूबसूरत चेहरा होना काफी है तो आप बिल्कुल गलत हैं। दरअसल इन सबके अलावा रैंप पर वॉक करने के लिए आत्मविश्वास और खुद पर संतुलन बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। हमने कई बार मॉडल्स को रैंप वॉक के दौरान फिसलते हुए देखा है। इसकी वजह इनमें आत्मविश्वास की कमी हो सकती है वहीं इनके कपड़ो का इन्हें धोखा देना भी।

इसे भी पढ़े:- ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां हुईं Oops मुमेंट की शिकार

सिर्फ इन मॉडल्स को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय और नृत्य के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्रियों को रैंप पर चलते हुए भी इस शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा हैं। फिल्मों में अभिनय करने से कई गुना ज्यादा मुश्किल है इनके लिए रैंप वॉक करना। हर कोई इसमें महारथ हासिल कर ले, ऐसा मुमकिन नहीं। आज हम आपके सामने ऐसे ही कुछ उदाहरण पेश करने जा रहे हैं जिससे ये साफ हो जाएगा कि रैंप वॉक करना कितना मुश्किल काम है। तो जानिए बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने फिल्मों में तो बड़ा नाम हासिल किया, लेकिन रैंप पर दो चार कदम चलते ही ये डगमगा गईं-

poonam dhillon

1. पूनम ढिल्लो: कुछ वक्त पहले हुए एक फैशन शो के दौरान बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा पूनम ढिल्लो को रैंप पर वॉक करना था। इस फैशन इवेंट में वह डिजाइनर विक्रम फड़नीस द्वारा डिजाइन की गई लाल रंग की शिमर साड़ी और हाई हिल्स पहनकर रैंप वॉक के लिए स्टेज पर आईं और दूसरे ही पल उनकी साड़ी हील्स में अटक गई जिसकी वजह से वह सबके सामने स्टेज पर गिर गईं। लेकिन उन्होंने तुरंत ही खुद को संभाला और अपनी वॉक पूरी की।

Latest Bollywood News