A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रैंप पर चलते हुए यूं फिसली बॉलीवुड अभिनेत्रियां

रैंप पर चलते हुए यूं फिसली बॉलीवुड अभिनेत्रियां

अगर आप सोचते ही रैंप पर चलने के लिए एक पर्फेक्ट फिगर और खूबसूरत चेहरा होना काफी है तो आप बिल्कुल गलत हैं। दरअसल इन सबके अलावा रैंप पर वॉक करने के लिए आत्मविश्वास संतुलन रखना भी आना चाहिए।

kangana

2. कंगना रनाउत: बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वाली कंगना रनाउत बेशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर वॉक करती हुई नजर आई थीं। लेकिन रील लाइफ और रीयल लाइफ में बहुत फर्क होता है। जब ये अभिनेत्री असल जिंदगी में रैंप पर उतरी तो इनके कदम डगमागाते हुए दिखे। कंगना पिछले वर्ष दिल्ली में हुए विल्स लाइफस्टाइल इंडियन फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में डिजाइनर नम्रता जोशीपुरा का डिजाइन किया हुआ गाउन पहने रैंप पर उतरीं। रैंप पर कुछ कदम चलते ही वह वहां पर मौजूद सभी लोगों के सामने दोनों हाथों से अपनी ड्रेस को ठीक करने लगीं ताकि वह गिरने से बच सकें। कंगना को रैंप पर इतना असहज देखना काफी हैरान कर देने वाला था, क्योंकि वह पहले भी रैंप पर चल चुकी हैं।

Latest Bollywood News