नई दिल्ली: अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्री की ब्रदर्स ने दुनियाभर से 101.37 करोड़ का गॉस कलेक्शन कर लिया है। अपने पहले वीकेंड के बाद फिल्म का बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन जारी है। इसका नतीजा ये रहा कि करण मल्होत्रा की फिल्म ने पांच दिन में भारत से नेट कलेक्शन 63.42 करोड़ का किया।
फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने भारत में फिल्म के नेट कलेक्शन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "ब्रदर्स शुक्र 15.20, शनि 21.43, रवि 15.45, सोम 6.23, मंगल 5.11, कुल कमाई- 63.42 करोड़।"
पांच दिन में फिल्म का डॉमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन 85.60 हो गया है वहीं ओवरसीज में फिल्म की कमाई 15.77 करोड़ हो गई है।
तरण आदर्श ने इस पर ट्वीट किया, "ब्रदर्स ओवरसीज ओपनिंग वीकेंड: $ 2.4 मिलियन (15.77 करोड़ रुपए)। यूएई-जीसीसी से सबसे उम्दा प्रदर्शन रहा।"
फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की तुलना में बाकी दिनों का हाल इतना अच्छा नहीं रहा है। कमाई में गिरावट साफ देखी जा सकती है लेकिन उम्मीद है कि फिल्म का पहला है करीब 75 करोड़ के नेट कलेक्शन पर समाप्त होगा।
ये भी पढ़ें- ब्रदर्स ने कमाए 57 करोड़, बनी दूसरी बड़ी वीकेंड ओपनर
फिल्म पहले ही अपने वीकेंड कलेक्शन के साथ बजरंगी भाईजान के बाद दूसरे स्थान पर है और उम्मीद है कि ये और भी रिकॉर्ड्स बनाएगी।
अगली स्लाइड जानिए बजरंगी भाईजान के ग्रॉस कलेक्शन के बारे में-
Latest Bollywood News