नई दिल्ली: अक्षय कुमार की ब्रदर्स ने 57 करोड़ रुपए कमा लिए हैं और इसी के साथ ये 2015 की दूसरी बड़ी वीकेंड ओपनर बन गई है।
फिल्म ने रविवार को 15.45 करोड़ रुपए की कमाई की जिसके साथ भारत में इसका नेट कलेक्शन 52.08 करोड़ हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए फॉक्स स्टार ने ट्वीट किया, "52.08 करोड़ के कलेक्शन के साथ ब्रदर्स, अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। हमारा मानना है कि घमासान जारी रहना चाहिए।"

फिल्म ने विदेश से 5.17 करोड़ का बिजनेस किया है जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 57.25 करोड़ हो गई है।
करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ने बजरंगी भाईजान का पीछा करते हुए दूसरा पायदान हासिल कर लिया है। सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने अपने पहले विकेंड में 102.60 करोड़ का बिजनेस किया था और इसके साथ इस सूची में ये पहले स्थान पर है।

वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की फिल्म एबीसीडी 2 ने बॉक्स आफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 46.35 करोड़ कमाए थे। अक्षय कुमार की ही 'गब्बर इज बैक' 40 करोड़ की कमाई के साथ टॉप चार में है।
अगली स्लाइड में जानिए इस साल पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में के बारे में-