1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी क्या अगला वनडे मैच खेल पाएंगे, कब है भारतीय टीम का मुकाबला?

वैभव सूर्यवंशी क्या अगला वनडे मैच खेल पाएंगे, कब है भारतीय टीम का मुकाबला?

 Published : Jun 16, 2026 12:47 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 12:47 pm IST

वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका ए के खिलाफ मिली सुपर ओवर की हार के बाद आपा खो बैठे और श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़ गए। इसको लेकर चर्चा की जा रही है, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वे अपने खेल नहीं, बल्कि व्यवहार के वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। ट्राई सीरीज में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच सोमवार को जो मैच खेला गया, उसमें तो भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी जो आमने सामने आए, उसने मैच का मजा किरकिरा करने का काम किया। अब सवाल ये है कि क्या इस तरह का बर्ताव करने के बाद वैभव सूर्यवंशी अगला मुकाबला खेल पाएंगे। साथ ये भी जान लीजिए कि भारतीय टीम अपना अगला मैच कब और किसके खिलाफ खेलेगी। 

भारत ए बनाम श्रीलंका ए मैच के बाद आपस में भिड़े दोनों टीमों के खिलाड़ी

तिलक वर्मा की कप्तानी में भारत की ए टीम इस वक्त श्रीलंका के दौरे पर है, जहां तीन देशों के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के अपने तीसरे मैच में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में टीम को हार का सामना करना पड़ा। मैच खत्म हुआ और उसी वक्त भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। पहले तो केवल शब्दों का आदान प्रदान हुआ, लेकिन बात बड़ी तो धक्का मुक्की भी शुरू हो गई। इसके वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर छा गए। 

वैभव को लेकर दो धड़ों में बंटा हुआ है सोशल मीडिया

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और कुछ ​श्रीलंकाई खिलाड़ी आपस में धक्का देते हुए दिख रहे हैं। इसको लेकर भी सोशल मीडिया दो धड़ों में बंटा हुआ है। कुछ लोग कह रहे हैं कि जब वैभव के लिए गलत शब्दों का प्रयोग हुआ तो जवाब देना बनता है। लेकिन कुछ का ये भी कहना है कि वैभव अभी केवल 15 साल के हैं। अगर उन्हें आगे जाना है तो इस तरह की बातों को आया गया किया जाना चाहिए। वैभव ने जो कुछ भी किया, उसे ठीक नहीं माना जा सकता। 

भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेला जाएगा अगला वनडे मुकाबला

इस बीच अभी तक इस पूरे प्रकरण को लेकर कोई एक्शन नहीं लिया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि कुछ ना कुछ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन जब तक किसी सजा का ऐलान नहीं किया जाएगा, तब तक वैभव सूर्यवंशी खेलते रहेंगे। भारतीय ए टीम अपना अगला मैच 17 जून को खेलेगी, जब उसका मुकाबला अफगानिस्तान की ए टीम से होगा। टीम पहले ही अपना एक मैच अफगानिस्तान से हार चुकी है, ऐसे में उस पर प्रेशर जरूर होगा। भारतीय टीम अगर फाइनल खेलना चाहती है तो उसे अगला मैच हर हाल में जीतना होगा। देखना होगा कि क्या इस मैच से पहले किसी भी तरह की सजा का ऐलान किया जाता है या फिर मामला यूं ही छोड़ दिय जाता है। ​फिलहाल तो वैभव खेलेंगे, लेकिन उन्हें रन बनाने होंगे। अभी तक वे कुछ खास प्रभाव वनडे में छोड़ नहीं पाए हैं। 

यह भी पढ़ें 

भारतीय टीम के स्क्वाड में बदलाव, बीसीसीआई ने सीरीज के बीच अचानक लिया फैसला

T20 World Cup 2026 Points Table: भारतीय महिला टीम अंक तालिका में कहां है, कब और किससे होगा अगला मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल