टी20 महिला विश्व कप इस वक्त चल रहा है। रोज मुकाबले हो रहे हैं। भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को पहले ही मैच में हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। भारतीय टीम को दो अंक भी मिल गए हैं। हालांकि इसके बाद भी टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर नहीं है। इस बीच अब अगले मैच की बारी है।
इस बार के विश्व कप में खेल रही है 12 टीमें, बनाए गए हैं दो ग्रुप
इस बार के आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में कुल मिलाकर 12 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में हैं। इसमें भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका की टीमें हैं। भारत के ग्रुप में अब तक तीन टीमें अपना अपना खाता खेल चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया, भारत और बांग्लादेश ने अपने अपने मैच जीत लिए हैं। नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका को अभी पहला मैच जीतना बाकी है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर, टीम इंडिया का दूसरा नंबर
भारत, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के पास दो दो अंक हैं। लेकिन इसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर है। भारतीय टीम दूसरे और बांग्लादेश तीसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट टीम इंडिया से अच्छा है, इसलिए उसका पहला नंबर पर कब्जा है, वहीं बांग्लादेश का भारत से खराब है, इसलिए वो तीसरे पायदान पर है। अब तक सभी टीमों ने अपना एक एक मैच खेल लिया है। ग्रुप बी में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज ने अपना अपना खाता एक मैच जीतकर खोल लिया है। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, आयरलैंड और श्रीलंका को अभी तक जीत नहीं मिली है।
भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाएगा
इस बीच भारतीय टीम के अगले मैच की बात की जाए तो टीम अब 17 जून यानी बुधवार को फिर से मैदान में उतरेगी। ये मैच नीदरलैंड्स की महिला टीम के खिलाफ खेला जाएगा। उम्मीद की जानी चाहिए कि टीम इस मैच को जीतकर चार अंक हासिल कर लेगी और सेमीफाइनल की ओर एक और कदम बढ़ाएगी। ये मैच भी भारतीय समय अनुसार शाम को सात बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम की अगली परीक्षा तब होगी, जब उसका मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से होगी। इन मैचों के बाद ही पता चलेगा कि टीम इंडिया इस साल के विश्व कप को जीतने की कितनी बड़ी दावेदार है।
यह भी पढ़ें
मैदान पर क्यों भिड़े वैभव सूर्यवंशी? विषेन हालाम्बागे के घर जाओ वाले ताने ने बढ़ाई तकरार