A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bollywood Catfight: दीपिका के बोल पर कंगना का करारा जवाब

Bollywood Catfight: दीपिका के बोल पर कंगना का करारा जवाब

बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल कही जाने वाली दीपिका पादुकोण लव अफेयर और फिल्मों में निभाए गए अपने दमदार अभिनय को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रही हैं।

deepika- India TV Hindi
deepika

मुंबई: बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल कही जाने वाली दीपिका पादुकोण लव अफेयर और फिल्मों में निभाए गए अपने दमदार अभिनय को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रही हैं। ऐसा बहुत कम देखा गया है कि, दीपिका बॉलीवुड में अपनी कैट फाइट की वजह से सुर्ख़ियों में रहीं हो, लेकिन कंगना और दीपिका के बीच काफी बार कोल्ड वॉर देखने को मिल चुका हैं।

इसे भी पढ़े:फिल्मफेयर अवार्ड में ‘बाजीराव मस्तानी’ का बजा डंका

अगर हम बॉलीवुड की कैट फाइट्स के बारे में बात करें तो इसमें दीपिका और कंगना का नाम तो जरूर शुमार होगा ।

दीपिका ने हाल ही में कंगना पर तंज कसते हुए कहा कि ''यह केवल एक तरफा है। ये वास्तव में अप्रासंगिक है। मुझे अपनी जिंदगी जीने का हक है, मेरी मर्जी मैं अपनी जिंदगी में जो भी कुछ भी करूं। लोग मेरे बारे में क्या बोलते हैं क्या सोचते हैं मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।''

कंगना आखिर क्‍यों हुई नाराज ?

लड़ाई की शुरुआत की बात की जाए तो यह कोल्ड वॉर तब शुरू हुई थी जब फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के लिए दीपिका को अवार्ड से नवाज गया था। उस वक्त दीपिका ने स्टेज पर उस अवार्ड को कंगना रनौत को उनकी फिल्म 'क्वीन'  में निभाए गए अभिनय के लिए समर्पित किया था। यह बात कंगना को अच्छी नहीं लगी जिस पर उनका कहना था कि सभी लोगों ने कंगना को उनके अभिनय के लिए कॉल करके शुभकामनाएं दी थीं, लेकिन दीपिका ने ऐसा कुछ नहीं किया अगर दीपिका सच में मेरे अभिनय को सराहना चाहती थीं तो वह मुझे अकेले में बोल देतीं ऐसे सब के सामने बोलने का कोई मतलब नहीं था।

अगली स्लाइड में पढ़िए आखिर क्यों दीपिका ने कंगना से क्यों मांगी माफी :-

Latest Bollywood News