A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bollywood Catfight: दीपिका के बोल पर कंगना का करारा जवाब

Bollywood Catfight: दीपिका के बोल पर कंगना का करारा जवाब

बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल कही जाने वाली दीपिका पादुकोण लव अफेयर और फिल्मों में निभाए गए अपने दमदार अभिनय को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रही हैं।

kangna

कंगना का बड़ा सवाल  तो फिर दीपिका ने मैसेज भेजकर सॉरी क्‍यों कहा ?

कंगना ने यह भी कह दिया की अगर ये बातें एक तरफ़ा हैं तो दीपिका ने मुझे संदेश भेजकर सॉरी क्यों लिखा था? सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि दीपिका ने कंगना को इसलिए सॉरी लिखा था क्योंकि दीपिका, कंगना को उनकी फिल्म में उनके अभिनय के लिए बधाइयाँ नहीं दे पाई थीं, हालंकि दीपिका ने मैसेज में कहा भी था की वह बहुत व्यस्त थीं जिस वजह से वह उन्हें फ़ोन नहीं कर पाई।

तो इसलिए दीपिका हुई नाराज?

दीपिका को कंगना की ये बात पसंद नहीं आई कि उनकी प्राइवेट बातों को कंगना ने पब्लिक में इस तरह से सबसे सामने पेश कर दिया। कंगना के इसी बयान पर दीपिका ने एक फैशन मैगज़ीन के दौरान बयान दिया कि ''लोग मेरे बारे में क्या बोलते हैं क्या सोचते हैं मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।'' अब दीपिका पादुकोण को तो फर्क नहीं पड़ता लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि दीपिका पादुकोण के इस बयान पर कंगना क्‍या कहती हैं। बॉलीवुड की दो बेहतरीन एक्‍ट्रेस के बीच इस तरह की कैट फाइट पर बॉलीवुड में तरह-तरह के हॉट गॉसिप की चर्चा जोरों पर है।

Latest Bollywood News